'गौरव खन्ना के शो नहीं चलते' का लगा था टैग, सब कहते थे पनौती, अब TV एक्टर का छलका दर्द

Published : Aug 05, 2026, 12:33 PM IST
गौरव खन्ना

सार

Gaurav Khanna anxiety of unlucky in showbiz: अब 'खतरों के खिलाड़ी 15' में गौरव न सिर्फ खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे, बल्कि अपने जीवन के उन एक्सपीरियंस को भी शेयर कर रहे हैं, जिन्होंने उन्हें एक मजबूत इंसान और सफल कलाकार बनने में मदद की।

टेलीविजन के लोकप्रिय अभिनेता गौरव खन्ना इन दिनों रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रहे हैं। हाल ही में शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें गौरव ने अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर को याद करते हुए खुलासा किया कि एक समय उन्हें इंडस्ट्री में 'पनौती' और 'अनलकी' तक कहा जाने लगा था।

'गौरव के शो नहीं चलते' का लगा था टैग

प्रोमो में गौरव खन्ना ने कहा कि उनके करियर पर एक ऐसा टैग लग गया था, जिसने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि लोग कहने लगे थे कि 'गौरव के शो नहीं चलते, गौरव अनलकी है, इसे मत लो।' गौरव ने कहा कि किसी भी अभिनेता के लिए ऐसा टैग बहुत भारी होता है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि एक इंसान अपना घर-परिवार छोड़कर मुंबई सिर्फ अपने सपनों के लिए आता है, लेकिन जब उसे इस तरह की बातें सुननी पड़ती हैं तो आत्मविश्वास बुरी तरह प्रभावित होता है।

और पढ़ें -  प्रदीप रावत का आज होगा अंतिम संस्कार, डेढ़ महीने पहले ही एक्टर ने दी थी कैंसर को मात

आज भी करियर को लेकर बना रहता है डर

गौरव ने स्वीकार किया कि भले ही उन्होंने अपने करियर में बड़ी सफलता हासिल कर ली हो, लेकिन असफलता का डर आज भी उनके मन में कहीं न कहीं मौजूद है। उनका कहना है कि लगातार काम मिलना और दर्शकों का प्यार बनाए रखना हर कलाकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है।

फैंस ने बढ़ाया हौसला

गौरव की यह भावुक कहानी सुनने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके समर्थन में उतर आए। कई लोगों ने लिखा कि उन्हें कभी भी खुद को 'पनौती' नहीं समझना चाहिए क्योंकि आज वह लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आप पनौती नहीं, बल्कि सच्ची प्रेरणा हैं।" वहीं दूसरे फैन ने कहा, "आज आप जहां भी जाते हैं, वहां टीआरपी लेकर जाते हैं।’ कई लोगों ने उन्हें भारतीय टेलीविजन का सुपरस्टार बताते हुए उनके संघर्ष को सलाम किया।

और पढ़ें -  'सीता को ब्लाउज नहीं पहनाते...' रामायण की श्रुतकीर्ति का पलटवार, साई पल्लवी की बहन का निभा रहीं रोल

संघर्ष से सफलता तक का सफर

गौरव खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत 2000 के दशक की शुरुआत में की थी। उन्होंने 'भाभी', 'कुमकुम', 'लव ने मिला दी जोड़ी', 'सीआईडी', 'जीवन साथी', 'ये प्यार ना होगा कम' और 'तेरे बिन' जैसे कई टीवी शोज में काम किया। हालांकि, उनके करियर में कई उतार-चढ़ाव आए। इससे पहले भी गौरव बता चुके हैं कि शुरुआती दिनों में काम की तलाश में उन्होंने काफी संघर्ष किया। कई बार लगातार शूटिंग की वजह से उन्हें अपनी कार में ही रात गुजारनी पड़ती थी।

'अनुपमा' ने बदल दी किस्मत

गौरव खन्ना के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट टीवी शो 'अनुपमा' साबित हुआ। इस शो में अनुज कपाड़िया के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। रुपाली गांगुली के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया और देखते ही देखते वह टीवी के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में शामिल हो गए। अब 'खतरों के खिलाड़ी 15' में गौरव न सिर्फ खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे, बल्कि अपने जीवन के उन अनुभवों को भी साझा कर रहे हैं, जिन्होंने उन्हें एक मजबूत इंसान और सफल कलाकार बनने में मदद की।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

मिशेल फीफर अब फिल्मों में लीड रोल नहीं करना चाहतीं, बताई ये वजह
प्रदीप रावत का आज होगा अंतिम संस्कार, डेढ़ महीने पहले ही एक्टर ने दी थी कैंसर को मात