Ramayana Costume Controversy: नितेश तिवारी की 'रामायण' के ट्रेलर के बाद कॉस्ट्यूम पर विवाद हो रहा है। साई पल्लवी और लारा दत्ता के लुक की आलोचना के बीच, अभिनेत्री सुरभि दास ने बचाव किया है। जानें क्या बोलीं एक्ट्रेस।

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक ओर फिल्म के विजुअल्स और भव्यता की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर साई पल्लवी के माता सीता और लारा दत्ता के कैकेयी लुक को लेकर बहस भी तेज हो गई है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कॉस्ट्यूम्स को लेकर सवाल उठाए और उन्हें 'त्रेता युग' के अनुरूप न होने की बात कही। अब इस विवाद पर फिल्म में श्रुतकीर्ति का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री सुरभि दास ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साई पल्लवी के लुक का बचाव करते हुए कहा कि फिल्म का स्केल इतना विशाल है कि दर्शकों का ध्यान ऐसी छोटी-छोटी बातों पर नहीं जाएगा।

'इतने बड़े स्केल पर ये बातें नोटिस ही नहीं होंगी'

Zoom को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सुरभि दास ने कहा कि रामायण जैसी भव्य फिल्म में हर फैसले पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, 'फिल्म इतने बड़े स्केल पर बनी है कि ये सारी चीजें नोटिस ही नहीं होंगी। इससे पहले भी रामायण पर कई फिल्में और सीरियल बन चुके हैं, हर बार लोगों की अलग-अलग राय रही है। सबको खुश करना संभव नहीं है।' उन्होंने आगे कहा, ‘अब इसमें ब्लाउज पहनाया तो भी प्रॉब्लम, नहीं पहनाया तो भी प्रॉब्लम। हर किसी की अपनी सोच होती है और हर किसी को संतुष्ट करना मुमकिन नहीं है।’

और पढ़ें - Ramayana Controversy: लारा दत्ता के कैकेयी कॉस्ट्यूम पर उठे सवाल, रामायण के डिजाइनर्स ने तोड़ी चुप्पी

View post on Instagram

कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स भी दे चुके हैं सफाई

इससे पहले फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स रिम्पल और हरप्रीत नरूला भी इस विवाद पर अपनी बात रख चुके हैं। उनका कहना था कि फिल्म के हर कॉस्ट्यूम के पीछे गहरी रिसर्च और स्पष्ट क्रिएटिव सोच है। उन्होंने दर्शकों से अपील की थी कि केवल ट्रेलर देखकर राय न बनाएं, बल्कि पूरी फिल्म देखने के बाद ही फैसला करें।

और पढ़ें - ऐश्वर्या राय बच्चन का अनसीन कान्स लुक, 7000 मोतियों से 600 घंटे में बनाया गाउन

दिवाली पर रिलीज होगी 'रामायण'

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पहले भाग में भगवान राम के अयोध्या के राजकुमार से वनवास तक के सफर, सीता स्वयंवर और विवाह की कहानी दिखाई जाएगी। वहीं दूसरे भाग में राम और रावण के बीच होने वाले महायुद्ध को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे।