2026 की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, 7 दिन में खेल ख़त्म, मेकर्स की 94% लागत डूबी

Published : May 02, 2026, 12:10 PM IST

Ginny Weds Sunny 2 बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह डिजास्टर साबित हुई। पहले दिन से ही बुरा परफॉर्म करने वाली यह फिल्म 7 दिन भी थिएटर में नहीं चल पाई और लगभग 94 फीसदी बजट डुबाकर मेकर्स को तगड़ा झटका दे गई। जानिए पूरी अपडेट...

PREV
15
ओपनिंग डे पर ही फेल हुई 'गिन्नी वेड्स सनी 2'

'गिन्नी वेड्स सनी 2' ने 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही निराश कर दिया। फिल्म का कोई खास प्री-रिलीज बज नहीं था, जिसका असर पहले दिन साफ दिखा। ओपनिंग डे पर फिल्म ने सिर्फ 25 लाख रुपए की बेहद कमजोर कमाई की। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को लेकर दर्शकों की रुचि शुरू से ही कम रही और यही कारण रहा कि फिल्म को शुरुआती दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ा।

25
वर्ड ऑफ माउथ ने बिगाड़ा 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का खेल

फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला। खराब रिव्यू और कमजोर कहानी के चलते फिल्म की माउथ पब्लिसिटी भी बेहद खराब रही। इस वजह से अगले दिनों में फिल्म की कमाई में कोई ग्रोथ नहीं दिखी। जिस फिल्म से उम्मीद थी कि वीकेंड पर उछाल आएगा, वो वहीं ठहर गई और धीरे-धीरे थिएटर्स से गायब हो गई।

35
'गिन्नी वेड्स सनी 2' का लाइफटाइम कलेक्शन कितना?

'गिन्नी वेड्स सनी 2' का लाइफटाइम कलेक्शन बेहद निराशाजनक रहा। फिल्म ने भारत में नेट 1.54 करोड़ रुपए और ग्रॉस 1.81 करोड़ रुपए की कमाई की। यानि फिल्म अपने ओपनिंग डे के आंकड़े को सिर्फ 6 गुना ही बढ़ा पाई, जो किसी भी बड़े बजट फिल्म के लिए बेहद खराब प्रदर्शन माना जाता है।

45
बजट के मुकाबले भारी नुकसान में 'गिन्नी वेड्स सनी 2'

फिल्म का बजट करीब 25 करोड़ रुपए बताया गया है। इसके मुकाबले फिल्म ने सिर्फ 6.16% रिकवरी ही की। फिल्म ने बजट की 23.46 करोड़ रुपए की रकम डुबा दी, जो लागत का 93.84% (लगभग 84 फीसदी) है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़, यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्मों में शामिल हुई है।

55
'गिन्नी वेड्स सनी 2' की स्टारकास्ट और क्रू मेंबर

'गिन्नी वेड्स सनी 2' में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर लीड रोल में हैं। फिल्म में लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला और रोहित चौधरी जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। फिल्म का डायरेक्शन प्रशांत झा ने किया है। जबकि जी स्टूडियोज और सौंदर्या प्रोडक्शंस इसे प्रोड्यूस किया है। इसके बावजूद फिल्म की कमजोर स्क्रिप्ट और खराब एग्जीक्यूशन ने स्टारकास्ट की मेहनत पर पानी फेर दिया और महज एक हफ्ते में इस फिल्म का थिएट्रिकल रन सिर्फ एक हफ्ते में खत्म हो गया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories