जब इन हसीनाओं पर आया गोविंदा का दिल, एक एक्ट्रेस के लिए तोड़ने वाले थे सगाई !

Published : Sep 23, 2026, 07:00 PM IST

Govinda Affair's: गोविंदा की लव लाइफ एक बार फिर चर्चा में है। कोमल रानी स्वर्णकार संग लालबागचा राजा के दर्शन के बाद अफेयर की अफवाहें तेज हैं। जानें किन हसीनाओं से जुड़ा नाम।

PREV
16
गोविंदा का अफेयर किस से चल रहा है?

62 साल के गोविंदा इन दिनों अपनी लव-लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हैं। पत्नी सुनीता से अनबन की बीच वह रूमर्ड गर्लफ्रेंड और को स्टार कोमल रानी स्वर्णकार संग लालबागचा के दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद अफवाहों का दौर जारी है। बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है। एक्टिंग करियर के दौरान भी गोविंदा का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। इतना ही नहीं एक के लिए तो वह अपनी इंगेजमेंट तोड़ने के लिए भी तैयार थे।

26
रवीना टंडन

गोविंदा और रवीना टंडन के गानों पर लोग आज भी थिरकते हैं। कहा जाता है एक वक्त था, जब दोनों को-स्टार से ज्यादा करीब थे हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और दोनों अलग हो गए।

36
रानी मुखर्जी

प्यार दीवाना होता है और चलो इश्क लड़ाए मूवी में रानी मुखर्जी और गोविंदा की जोड़ी खूब पसंद की गई। काम के साथ पर्सनल लाइफ भी दोनों एक-दूसरे को पंसद करने लगे थे। सेट से शुरू हुई लव स्टोरी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि रानी शादी करनी चाहती थी। हालांकि गोविंदा पहले से मैरिड थे, ऐसे में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।

46
माधुरी दीक्षित

गोविंदा और माधुरी की जोड़ी ऑन स्क्रीन खूब पसंद की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेटा किया। हालांकि कभी भी दोनों ने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया।

56
नीलम कोठारी

एक वक्त था, जब नीलम कोठारी और गोविंदा के प्यार के चर्चे पूरे बॉलीवुड में होते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा नीलम के प्यार में इतना पागल थे कि उन्होंने नीलम के साथ रहने के लिए अपनी सगाई तक से किनारा कर लिया था, हालांकि यह इश्क भी कभी मुकम्मल नहीं हो पाया।

66
गोविंदा और सुनीता की शादी कब हुई थी?

बता दें कि गोविंदा ने सुनीता आहूजा संग 11 मार्च 1987 को सात फेरे लिए थे। दोनों एक बेटी टीना और बेटे यशवर्धन के पिता हैं। बीते साल खबर आई थी कि सुनीता और गोविंदा ने अलग होने के लिए तलाक में अर्जी दी थी। इसके पीछे की वजह अफेयर्स और धोखा बताया गया हालांकि कुछ समय बाद सुनीता ने इसे बेबुनियाद बताया था।

कई इंटरव्यूज में सुनीता गोविंदा पर चीटिंग का आरोप लगा चुकी हैं। इतना ही नहीं अगस्त महीने में उन्होंने दावा किया था कि गोविंदा और कोमल रानी जल्द शादी की प्लानिंग कर रहे हैं हालांकि इस बयान को गोविंदा की टीम ने खारिज कर दिया था, लेकिन गोविंदा और कोमल-रानी के साथ नजर आने पर इसे और हवा मिल गई है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories