
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों मंगलवार रात मुंबई के फेमस लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान गोविंदा और कोमल ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना की। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।
लालबागचा राजा के दर्शन के बाद सामने आए कुछ वीडियो में कोमल रानी के माथे पर लाल रंग का निशान दिखाई दिया। इसे कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सिंदूर समझ लिया। इसके बाद इंटरनेट पर यह सवाल उठने लगा कि क्या गोविंदा और कोमल रानी ने गुपचुप शादी कर ली है। कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि कोमल दर्शन के लिए बिना सिंदूर पहुंची थीं, लेकिन वहां से निकलते समय उनके माथे पर सिंदूर दिखाई दिया। इसी वजह से दोनों की शादी को लेकर अटकलें लगने लगीं।
और पढ़ें - गुल्लू हैं तलाकशुदा, 5 महीने चली शादी, Bigg Boss 20 में काजी को बताया सीक्रेट
VIDEO | Mumbai, Maharashtra: Actor Govinda offers prayers at Lalbaugcha Raja.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/t4E6gxk6gk— Press Trust of India (@PTI_News) September 22, 2026
सुपरस्टार Govinda ने आज लालबागचा का दर्शन किया. हैरान करने वाली बात है गोविंदा परिवार के साथ नही
बल्कि एक्ट्रेस Komal Rani Swarnkar के साथ दर्शन करने पहुंचे.
Govinda सात साल के बाद फिल्मों में Roopa नाम की फ़िल्म से वापसी कर रहे हैं. इस फ़िल्म में वो Komal को लॉन्च कर रहे हैं.… pic.twitter.com/pyhKa0xI4Q— Kranti Kumar (@KraantiKumar) September 22, 2026
वायरल तस्वीरों और वीडियो की पड़ताल करने पर सामने आया कि कोमल रानी लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहले से सिंदूर लगाकर नहीं पहुंची थीं। दर्शन के दौरान धार्मिक रस्म के तहत उनके माथे पर लाल रंग का सिंदूर या कुमकुम लगाया गया था। वीडियो में कोमल भगवान गणेश के सामने प्रार्थना करती और सिर झुकाकर आशीर्वाद लेती नजर आती हैं। इसी दौरान उनके माथे पर लाल रंग का निशान दिखाई देता है। गोविंदा और उनके साथ मौजूद दूसरे लोगों के माथे पर भी पूजा के दौरान तिलक लगाया गया था। ऐसे में कोमल के माथे पर दिख रहे लाल निशान को शादी के सिंदूर के तौर पर देखना सही नहीं है।
She Returned Wearing 𝗦𝗶𝗻𝗱𝗼𝗼𝗿 😱
Govinda and his girlfriend went to seek Bappa’s blessings. She arrived in a simple look but returned wearing sindoor.
Did Govinda secretly marry her? 🤯 pic.twitter.com/ZB6WFrMe9x— T-Celebs (@t_celebs) September 22, 2026
दरअसल, गोविंदा और कोमल रानी लंबे समय से अपने कथित रिश्ते को लेकर खबरों में हैं। दोनों जल्द फिल्म ‘रूपा’ में साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म गोविंदा की फिल्मों में वापसी से जुड़ी है, जबकि कोमल रानी इससे बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। दोनों को इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया था। इसके बाद उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगी थीं। हालांकि, गोविंदा और कोमल रानी ने अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है।
और पढ़ें - भारत के इस गांव में जिंदगी गुजार रहीं कैटरीना कैफ की मां, ना AC ना बिजली, क्यों जी रहीं ऐसी लाइफ?
गोविंदा और कोमल की साथ में लगातार सामने आ रही तस्वीरों के बीच एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा के बयान भी चर्चा में रहे हैं। सुनीता ने गोविंदा पर कोमल के साथ रिश्ते को लेकर आरोप लगाए थे। वहीं, गोविंदा की तरफ से उनकी कथित दूसरी शादी और निजी जिंदगी को लेकर सामने आई कुछ रिपोर्ट्स पर कानूनी चेतावनी भी दी गई थी।ऐसे में लालबागचा राजा से सामने आया कोमल का वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के लिए चर्चा का नया विषय बन गया। हालांकि, उपलब्ध वीडियो के आधार पर माथे पर दिखाई दे रहा लाल निशान पूजा के दौरान लगाया गया तिलक/सिंदूर जैसा धार्मिक चिह्न नजर आता है, न कि शादी का सबूत। इसलिए कोमल रानी और गोविंदा की गुपचुप शादी की अटकलों की पुष्टि इन तस्वीरों से नहीं होती।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।