'डर-डरकर देखता हूं' बिग बॉस 20 में बेटी रीति के गेम को लेकर ये क्या बोल गए मनोज तिवारी? देखें Video

Published : Sep 23, 2026, 11:18 AM IST
Manoj Tiwari daughter Rhiti Bigg Boss 20

सार

‘बिग बॉस 20’ में बेटी रीति तिवारी को मिल रही ट्रोलिंग के बीच मनोज तिवारी का रिएक्शन सामने आया है। बेटी के गेम पर सवाल होने पर उन्होंने हाथ जोड़े और कहा कि वह शो ‘डर-डरकर’ देखते हैं।

'बिग बॉस 20’ में कंटेस्टेंट की लड़ाई चर्चा में बना हुआ है। आए दिन इसमें कंटेस्टेंट लड़ते और गाली-गलौज करते दिखते हैं। हाल ही में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की लड़ाई काजी तौकीर से हो गई। इस दौरान उन्होंने खूब अपशब्द बोलें जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बीच मनोज तिवारी का भी रिएक्शन सामने आया है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग खूब चुटकी ले रहे हैं। आइए बताते हैं, सांसद और एक्टर मनोज तिवारी ने क्या कुछ कहा।

'डर-डर के देखता हूं बिग बॉस'

मुंबई में पैपराजी ने मनोज तिवारी से रीति के गेम को लेकर सवाल किया। उनसे जब बेटी के गेम की तारीफ किए जाने की बात कही गई, तो उन्होंने हाथ जोड़ते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अरे बस बस... भगवान ठीक से रखे।’ इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वह ‘बिग बॉस’ देख रहे हैं, तो मनोज ने कहा, ‘बस डर-डरकर देखता हूं।’

बेटी को गए हैं पहचान?

मनोज तिवारी के इस रिएक्शन पर यूजर्स खूब चुटकी ले रहे हैं। एक ने कहा कि बाप अब जाकर बेटी को पहचान गए हैं। एक ने लिखा,'मालूम पड़ गया है शायद।' एक ने लिखा, 'काजी भाई का डर है।' एक ने लिखा कि मोस्ट ऑनेस्ट पापा हैं ये।

रीति के गेम को लेकर क्यों हो रही चर्चा?

रीति तिवारी ‘बिग बॉस 20’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। शो में उनके कई बयानों और व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। हालिया ‘वीकेंड का वार’ में काजी तौकीर के साथ उनकी तीखी बहस हुई थी। इस दौरान इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर भी उनकी आलोचना हुई। इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर रीति को लेकर मीम्स और ट्रोलिंग देखने को मिली।

और पढ़ें: सलमान खान की झोली में आई ‘महाभारत’! निभाएंगे इस महान योद्धा का किरदार

रीति तिवारी कौन हैं?

रीति तिवारी भोजपुरी स्टार और राजनेता मनोज तिवारी की बेटी हैं। वह खुद भी म्यूजिक से जुड़ी हैं और सिंगर, सॉन्गराइटर, कंपोजर और प्रोड्यूसर के तौर पर काम करती हैं। उन्होंने ‘बारिश’, ‘मानसिक संतुलन’, ‘झूठी बेबी’ और ‘गुम चुके’ जैसे गाने रिलीज किए हैं।

और पढ़ें: Bigg Boss 20 Update: सलमान खान ने शादी और बच्चे को लेकर किया खुलासा, तो तमन्ना ने कहा-फिलहाल कोई मिला नहीं

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Yeh Prem Mol Liya: ‘झुमका पटोला’ गाने में शरवरी का नया अंदाज, हर स्टेप में छिपी कहानी
‘दृश्यम 3’ के बाद क्या आएगी ‘दृश्यम 4’, डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने किया खुलासा