सलमान खान की झोली में आई ‘महाभारत’! निभाएंगे इस महान योद्धा का किरदार
सलमान खान को अगर आप एक अलग अवतार में देखना चाहते हैं, तो फिर आपकी ये मुराद पूरी होने वाली है। बॉलीवुड के भाई जान जल्द ही महाराभारत में एक महान योद्धा की भूमिका निभाते नजर आएंगे। आइए बताते हैं इसके बारे में डिटेल्स में।

सलमान खान (Salman Khan) बहुत ही जल्द एक अलग तरह की भूमिका निभाते दिखेंगे। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की अगली फिल्म में 'महाभारत' में दिखेंगे। कहा जा रहा है कि इस मूवी में वो पांडव नहीं, बल्कि महान योद्धा कर्ण के किरदार को पर्दे पर उतारेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगा और यह बड़े स्तर पर बनाई जाने वाली दो पार्ट की फिल्म हो सकती है।

कर्ण के रोल में दिखेंगे सलमान खान
महाभारत में कर्ण अपनी वीरता, धनुर्विद्या, दानवीरता और जटिल जीवन कहानी के लिए जाने जाते हैं। सलमान को इस किरदार में देखना उनके अब तक के ऑनस्क्रीन अवतारों से काफी अलग होगा। जून में आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सलमान और मेहरा के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत चल रही थी। फिल्मफेयर की ताजा रिपोर्ट ने इस कोलैबोरेशन को कंफर्म बताया है, हालांकि मेकर्स ने इसकी घोषणा अभी तक नहीं की है।
राकेश ओमप्रकाश मेहरा का ड्रीम प्रोजेक्ट
राकेश ओमप्रकाश मेहरा लंबे समय से 'कर्ण' जैसे बड़े महाकाव्य पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोजेक्ट पर कई वर्षों से काम चल रहा है और इसे बड़े पैमाने पर तैयार करने की योजना है। मेहरा इससे पहले 'रंग दे बसंती', 'दिल्ली-6', 'भाग मिल्खा भाग' और 'तूफान' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
दो पार्ट में बन सकती है फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कर्ण' को दो हिस्सों में बनाने की योजना है और फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू होने की बात कही गई है। इस समय इसका प्री-प्रोडक्शन चल रहा है। मेहरा इससे पहले एक छोटी फिल्म पूरी करने के बाद 'कर्ण' पर पूरी तरह काम शुरू कर सकते हैं।
और पढ़ें: क्यों नहीं हो रहा सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट का ऐलान, सामने आई बड़ी वजह
सलमान खान के पास फिल्मों की लंबी लाइन
सलमान खान इन दिनों SVC63, जिसे रिपोर्ट्स में 'मॉन्स्टर' नाम से भी बताया जा रहा है, की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं और नयनतारा उनके साथ नजर आएंगी। फिल्म की ईद 2027 रिलीज की योजना बताई गई है। इसके अलावा सलमान की 'मातृभूमि' भी उनकी आने वाली फिल्मों में शामिल है।
और पढ़ें: गणपति आरती में सलमान खान से हुई एक गलती, अर्पिता ने किया इशारा...वायरल Video का देखें सच
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।