Bigg Boss 20 के वीकेंड का वार में तमन्ना भाटिया ने काजी तौकीर की तारीफ की। सलमान खान ने काजी के एक्ट पर बात की और शादी-बच्चों पर भी जवाब दिया। शो में पहला एविक्शन भी हुआ।
‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में सलमान खान जहां टी-शर्ट उतारकर ट्रोलर्स का जवाब देते दिखें, वहीं, अपनी शादी के बारे में भी बताया। वीकेंड का वार में फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहुंचे।। उन्होंने इस दौरान बॉलीवुड के भाई जान से खूब बातें भी कीं।
शादी और बच्चों पर सलमान खान ने क्या कहा?
एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सलमान खान से शादी और बच्चों को लेकर सवाल किया। सलमान ने जवाब देते हुए कहा कि शादी और बच्चे अच्छी चीज हैं, लेकिन वह ऐसा सोच नहीं रहे हैं। मैं ये नहीं करने वाला हूं। वहीं, तमन्ना भाटिया के भी रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में सलमान ने सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'अभी कोई नहीं मिल रहा है।'
काजी तौकीर को मिला तमन्ना भाटिया का सपोर्ट
इस दौरान तमन्ना ने बताया कि वह ‘बिग बॉस 20’ देख रही हैं और उनकी सोशल मीडिया फीड पर काजी तौकीर से जुड़े पोस्ट नजर आ रहे हैं। काजी उन्हें बहुत पसंद आते हैं। उनका हुकअप स्टेप भी उन्हें बहुत पसंद हैं। इसके बाद उन्होंने काजी का स्टेप सीखा और उनकी तारीफ की।
और पढ़ें: Bigg Boss 20 Eviction: रोहेद खान बने पहले एविक्टेड कंटेस्टेंट? आसिफ खान और स्काउट हुए सेफ
सलमान ने काजी के अंदाज पर किया मजेदार एक्ट
काजी तौकीर इससे पहले घर में तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने बीमार होने का नाटक किया था। वीकेंड का वार में सलमान खान ने इसी घटना को अपने अंदाज में दोहराया। सलमान ने मंच पर सीने में दर्द होने का अभिनय किया और घरवालों को कुछ देर के लिए परेशान कर दिया। बाद में उन्होंने साफ किया कि यह सब काजी के उस एक्ट को समझाने के लिए किया गया था।
शो से बाहर हुआ पहला कंटेस्टेंट
‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते पहला एविक्शन भी हुआ। नॉमिनेशन में आसिफ खान, स्काउट यानी तन्मय सिंह और रोहैद खान थे। इनमें से रोहैद खान को घर से बाहर होना पड़ा।
काजी और रीति तिवारी में भी हुआ विवाद
काजी के एक्ट पर घरवालों की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली। इसी दौरान रीति तिवारी और काजी के बीच बहस बढ़ गई। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, हालांकि बाद में रीति ने गाली देने के लिए माफी भी मांगी।
और पढ़ें: Bigg Boss 20: आखिर क्यों स्टेज पर सलमान खान ने उतारी टी-शर्ट? कुशाल टंडन बोले-‘What a slap
