सुनीता आहूजा से अनबन के बीच गणपति दर्शन को पहुंचे गोविंदा, बेटी टीना के लिए मांगा ये वरदान

Published : Sep 15, 2026, 09:32 AM IST
Govinda

सार

अमेरिका से लौटते ही गोविंदा परिवार संग गणपति दर्शन के लिए पहुंचे। इस बार सुनीता आहूजा ने अकेले बप्पा को घर लाकर स्वागत किया। बेटे-बेटी के साथ गोविंदा ने पूजा कर आशीर्वाद लिया।

पत्नी सुनीता अहूजा के अनबन के बीच गोविंदा अमेरिका से लौटकर सीधे अपने परिवार के पास पहुंचे। गणेश चतुर्थी पर बप्पा के दर्शन करके फैमिली के सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। खास बात यह रही कि इस बार गोविंदा की पत्नी सुनीता अकेले गणपति बप्पा का स्वागत घर किया। उन्होंने घर से निगेटिविटी हटाने की कमाना की।

बच्चों के लिए गोविंदा ने मांगा बप्पा का आशीर्वाद

अमेरिका से लौटने के बाद गोविंदा ने अपने बच्चों टीना और यशवर्धन के साथ गणपति दर्शन किए। उन्होंने बप्पा से अपने बच्चों के अच्छे भविष्य और सफलता की कामना की। गोविंदा ने कहा कि वो अपनी बेटी टीना के लिए अच्छा वर मांगना चाहते हैं। वहीं, बेटे यशवर्धन के लिए सफलता की प्रार्थना की। उन्होंने यह भी इच्छा जताई कि उनका बेटा इतना सफल हो कि लोग उसे गोविंदा से भी बेहतर अभिनेता कहें।

सुनीता आहूजा ने इस बार खुद गणपति लाने की जिम्मेदारी संभाली

हर साल की तरह आहूजा परिवार में इस बार भी गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। हालांकि, इस बार सुनीता आहूजा ने खुद बप्पा को घर लाने की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने बताया कि आमतौर पर गोविंदा या उनके बेटे यशवर्धन गणपति को घर लाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने खुद यह जिम्मेदारी निभाने का फैसला किया।

परिवार की पुरानी परंपरा है गणपति उत्सव

सुनीता के मुताबिक, उनके परिवार में गणपति बप्पा को घर लाने की परंपरा उनकी दिवंगत सास निर्मला देवी ने शुरू की थी। वह इस परंपरा को आगे भी जारी रखना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि परिवार में बप्पा को करीब डेढ़ दिन के लिए रखा जाता है और इस दौरान पूजा-पाठ पूरे नियमों के साथ किया जाता है।

और पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026: काजोल से शिल्पा शेट्टी तक, बॉलीवुड सितारे धूमधाम से घर लाए बप्पा

गोविंदा का फिल्मी सफर

गोविंदा बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेताओं में शामिल हैं। उन्होंने 1980 और 90 के दशक में कई हिट फिल्मों में काम किया और अपनी कॉमिक टाइमिंग, डांस और अलग अंदाज से खास पहचान बनाई। कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, साजन चले ससुराल और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्मों ने उन्हें दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाया। एक्टिंग के साथ वह डांस और कॉमेडी के लिए भी जाने जाते हैं।

और पढ़ें: Ambani Ganpati: अंबानी के गणपति जश्न में सितारों का मेला, Antilia में लगा बॉलीवुड का जमावड़ा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Haiwaan Collection Day 4: चौथे दिन ढेर हुई अक्षय कुमार की 'हैवान', चिल्लर में पहुंची कमाई
Ambani Ganpati: अंबानी के गणपति जश्न में सितारों का मेला, Antilia में लगा बॉलीवुड का जमावड़ा