- Home
- Entertainment
- Ganesh Chaturthi 2026: काजोल से शिल्पा शेट्टी तक, बॉलीवुड सितारे धूमधाम से घर लाए बप्पा
Ganesh Chaturthi 2026: काजोल से शिल्पा शेट्टी तक, बॉलीवुड सितारे धूमधाम से घर लाए बप्पा
Ganesh Chaturthi Bollywood Celebrition 2026: गणेश चतुर्थी का यह 10 दिन का त्योहार 14 सितंबर से शुरू हुआ है और आने वाले दिनों में बॉलीवुड सेलेब्स के गणपति विसर्जन और बप्पा से जुड़ी कई और तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिलेंगी।

Ganesh Chaturthi 2026: काजोल से शिल्पा शेट्टी तक, बॉलीवुड सितारे धूमधाम से घर लाए बप्पा
देशभर में आज यानी 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुंबई में गणेश उत्सव की खास रौनक देखने को मिल रही है और आम लोगों के साथ बॉलीवुड सितारे भी बप्पा के स्वागत में जुटे हुए हैं। अक्षय कुमार, काजोल, कंगना रनौत, करीना कपूर खान, शरवरी समेत कई फेमस स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं और अपने-अपने अंदाज में बप्पा का स्वागत किया।

शिल्पा शेट्टी ने किया बप्पा का स्वागत
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा का घर में स्वागत किया। पति राज कुंद्रा और बच्चों के साथ शिल्पा ने घर में गणपति जी की स्थापना की। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस और उनके परिवारों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी फैमिली के साथ इंडियन अटायर में दिखीं। जिसे देखकर उनके फैंस काफी खुश हो गए।
शरवरी ने मोरगांव में मनाई गणेश चतुर्थी
एक्ट्रेस शरवरी ने इस बार गणेश चतुर्थी का त्योहार मोरगांव में मनाया। उन्होंने वहां बप्पा के दर्शन और त्योहार से जुड़े खास पलों की झलक फैंस के साथ शेयर की। शरवरी का यह सेलिब्रेशन बाकी स्टार्स से थोड़ा अलग रहा, क्योंकि उन्होंने घर पर पूजा करने के बजाय धार्मिक माहौल में बप्पा का आशीर्वाद लिया।
काजोल साड़ी पहनकर मनाई गणेश चतुर्थी
एक्ट्रेस काजोल ने भी गणेश चतुर्थी को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी बेटी न्यासा देवगन की तरफ से गिफ्ट की गई साड़ी पहनी। काजोल ने फेस्टिव लुक में अपनी तस्वीरें शेयर कीं और त्योहार के मौके पर फैंस को शुभकामनाएं दीं। मां-बेटी के इस खास बॉन्ड ने गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन में एक अलग ही फैमिली टच जोड़ दिया।
उर्मिला मातोंडकर ने शेयर की पुरानी याद
एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस खास दिन पर एक पुरानी तस्वीर शेयर कर यादों को ताजा किया। उर्मिला का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आया। उनके पोस्ट में गणेश उत्सव से जुड़ी पुरानी यादों और भावनाओं की झलक देखने को मिली।
करीना कपूर के घर जेह ने बनाए गणपति बप्पा
करीना कपूर खान के लिए इस साल गणेश चतुर्थी बेहद खास रही। एक्ट्रेस ने अपने छोटे बेटे जहांगीर अली खान यानी जेह की बनाई गणपति की मूर्ति की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। खास बात यह है कि 5 साल के जेह ने अपने पिता सैफ अली खान की मदद से गणपति की मूर्ति तैयार की। करीना ने इस खूबसूरत फैमिली मोमेंट को फैंस के साथ शेयर करते हुए गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। पिता-पुत्र की इस क्रिएटिव बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।