गोविंदा सच में कर रहे दूसरी शादी? पत्नी सुनीता के दावे के बाद अब मैनेजर ने कही यह बात

Published : Aug 22, 2026, 10:30 AM IST
Govinda With Komal Rani Swarnakar

सार

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में दावा किया कि उनके पति दूसरी शादी की तैयारी कर रहे थे। इस दावे से हंगामा मचा हुआ है। अब मैनेजर शशि सिन्हा ने इस पर बड़ा बयान दिया है।

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी लगातार चर्चा के केंद्र में बनी हुई है। हाल ही में सुनीता ने दावा किया कि गोविंदा दूसरी शादी करने के बारे में सोच रहे थे और इसी वजह से उन्होंने अपना तलाक केस वापस लिया। अब एक्टर के मैनेजर शशि सिन्हा ने इन दावों पर सीधा जवाब दिया है। इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने गोविंदा की दूसरी शादी के अटकलों के पीछे का सच बताया। मैनेजर ने यह भी कहा कि अगर गोविंदा सच में तलाक या किसी दूसरे रिश्ते की तरफ बढ़ना चाहते, तो वह खुद इसकी पहल करते। उन्होंने बच्चों पर विवाद के असर की भी बात की।

गोविंदा की दूसरी शादी होगी या नहीं?

सुनीता आहूजा के हालिया दावे के बाद 62 साल के गोविंदा की कथित दूसरी शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। सुनीता ने राखी सावंत से बातचीत के दौरान कथित तौर पर कहा था कि उन्हें पता चला कि गोविंदा कोमल रानी स्वर्णकार से दूसरी शादी करने के बारे में सोच रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अपना तलाक केस वापस लेने का फैसला किया। अब गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इन चर्चाओं पर साफ शब्दों में रिएक्शन दिया है। इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा,

मैं यह बात आपसे सुन रहा हूं। ऐसा कुछ नहीं है और न ही होगा। कोई दूसरी शादी नहीं हो रही। वह उनकी पत्नी हैं और उनके दिमाग में जरूर कुछ चल रहा होगा, तभी उन्होंने ऐसा दावा किया है।

यह भी पढ़ें : गोविंदा का बेटा और पत्नी एक साथ कर रहे डेब्यू, पहली फिल्म का टाइटल, रिलीज डेट सब आया सामने

सुनीता ने तलाक केस क्यों वापस लिया?

शशि सिन्हा ने सुनीता के तलाक केस वापस लेने के फैसले पर भी अपनी बात रखी। उनका कहना था कि अगर गोविंदा वास्तव में तलाक लेना चाहते या किसी दूसरे रिश्ते में आगे बढ़ना चाहते, तो वह खुद तलाक की प्रक्रिया शुरू कर सकते थे। लेकिन इस मामले में तलाक की याचिका सुनीता की तरफ से दाखिल की गई थी, जिसे बाद में उन्होंने वापस लेने का फैसला किया। मैनेजर ने कहा कि दोनों मैच्योर लोग हैं और उम्मीद की जानी चाहिए कि उनके बीच चीजें बेहतर हों। उन्होंने कहा,

वे दोनों मैच्योर लोग हैं और गोविंदा ने कभी सार्वजनिक रूप से सुनीता के खिलाफ एक शब्द नहीं कहा, जबकि वही निजी बातों को सार्वजनिक करती रही हैं। मुझे यकीन है कि दोनों अपने और अपने बच्चों के लिए सबसे अच्छा चाहते हैं। हमें नहीं पता कि उन्हें क्या हुआ कि उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया, लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि चीजें ठीक हो जाएंगी। यह बच्चों की बेहतरी के लिए भी अच्छा है, क्योंकि वे इस सारी नकारात्मकता से सच में प्रभावित होते हैं।

गोविंदा और सुनीता के विवाद में बच्चों का जिक्र क्यों आया?

मैनेजर ने विवाद के बीच बच्चों पर पड़ने वाले असर को भी अहम बताया। उनके मुताबिक, माता-पिता के बीच चल रही सार्वजनिक बयानबाजी बच्चों के लिए नकारात्मक माहौल पैदा कर सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों के बीच हालात सुधरेंगे और परिवार के लिए बेहतर स्थिति बनेगी। शशि सिन्हा ने गोविंदा का बचाव करते हुए उन्हें प्रतिष्ठित और जिम्मेदार व्यक्ति बताया। उनका कहना था कि गोविंदा जानबूझकर ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचे।

सुनीता के ‘शुगर डैडी’ वाले बयान पर क्या हुआ था?

गोविंदा और सुनीता के बीच विवाद उस समय भी चर्चा में आया था, जब गोविंदा को कोमल रानी स्वर्णकर के साथ एयरपोर्ट पर देखे जाने के बाद सुनीता ने एक्टर को “शुगर डैडी” कहा था। कोमल रानी स्वर्णकर को गोविंदा की कथित करीबी और अगली फिल्म 'रूपा' में उनकी को-स्टार हैं। सुनीता के कमेंट के बाद गोविंदा ने एक वीडियो स्टेटमेंट में उन्हें हद में रहने की हिदायत दी थी।

यह भी पढ़ें : कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने की तैयारी में थे गोविंदा! सुनीता आहूजा का नया खुलासा

गोविंदा करियर पर फोकस कर रहे

शशि सिन्हा के मुताबिक, गोविंदा इस समय अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने दूसरी शादी से जुड़ी सभी चर्चाओं को नकारते हुए कहा कि ऐसा कोई प्लान नहीं है। मैनेजर ने यह भी दावा किया कि गोविंदा ने सार्वजनिक तौर पर कभी सुनीता के खिलाफ बयानबाजी नहीं की। उनके मुताबिक, सुनीता से की गई बातचीत का मकसद सिर्फ उन्हें उनके व्यवहार के संभावित परिणामों के बारे में समझाना था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

₹2,000 तक पहुंचा ‘Toxic’ का टिकट, यश के फैंस में जबरदस्त क्रेज
गोविंदा का बेटा और पत्नी एक साथ कर रहे डेब्यू, पहली फिल्म का टाइटल, रिलीज डेट सब आया सामने