गोविंदा-सुनीता आहूजा विवाद में नया मोड़ आ गया है। सुनीता ने राखी सावंत से फोन पर हुई बातचीत में गोविंदा और कोमल रानी के शादी की तैयारी करने का दावा किया है।

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी लगातार सुर्खियों में है। तलाक की अर्जी वापस लेने की खबरों के बाद अब दोनों के रिश्ते को लेकर नया दावा सामने आया है। मुंबई में पैपराजी से बातचीत के दौरान राखी सावंत ने सुनीता को फोन किया और कॉल स्पीकर पर रखा। इसी बातचीत में सुनीता ने गोविंदा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड और को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकर को लेकर बड़ा दावा किया। सुनीता ने कहा कि दोनों शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे। वहीं, राखी ने सुनीता को सपोर्ट करते हुए उन्हें गोविंदा की संपत्ति पर ध्यान देने की सलाह दी।

गोविंदा और सुनीता आहूजा विवाद में नया दावा क्या है?

सुनीता आहूजा ने राखी सावंत से बातचीत के दौरान गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकर को लेकर एक नया आरोप लगाया। सुनीता ने कोमल रानी को ‘चिकन टिक्का’ कहते हुए दावा किया, “वे और गोविंदा शादी करने का प्लान बना रहे थे।” यह दावा उस वक्त सामने आया है, जब सुनीता के तलाक का मामला वापस लेने की खबर के बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है।

View post on Instagram

View post on Instagram

यह भी पढ़ें : गोविंदा की मां ने सुनीता को लेकर दी थी सख्त चेतावनी, तलाक की ख़बरों के बीच वायरल हुआ इंटरव्यू!

सुनीता ने कोमल रानी को लेकर पहले क्या कहा था?

सुनीता पहले भी गोविंदा पर कोमल रानी के साथ कथित विवाहेतर संबंध का आरोप लगा चुकी हैं। दोनों को एक एयरपोर्ट पर साथ देखे जाने के बाद यह मामला और चर्चा में आया था। सुनीता ने इससे पहले गोविंदा को कोमल का ‘शुगर डैडी’ भी कहा था। उनके इस बयान पर गोविंदा ने नाराजगी जाहिर की थी।

राखी सावंत ने सुनीता को क्या सलाह दी?

राखी सावंत ने बातचीत के दौरान सुनीता का खुलकर सपोर्ट किया। उन्होंने सुनीता के तलाक की अर्जी वापस लेने की खबर पर भी पॉजिटिव रिएक्शन दिया। हालांकि, इसके बाद राखी की एक सलाह ने सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने सुनीता से गोविंदा की कथित 200 करोड़ रुपए की संपत्ति पर ध्यान देने और तलाक के बारे में सोचने से पहले संपत्ति अपने नाम कराने की बात कही। राखी ने कहा, “आप पहले प्रॉपर्टी अपने नाम करवा लो नहीं तो वो (कोमल रानी स्वर्णकर) सब ले जाएगी।” कॉल खत्म होने के बाद राखी ने दोबारा सुनीता के समर्थन की बात कही और बोलीं, “घर की औरत गलत नहीं है। मैं उसके साथ हूं।”

यह भी पढ़ें :'गाली मत दो...' गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पर भड़कीं पूनम पांडे, जानिए पूरा मामला

गोविंदा ने सुनीता की बातों पर कैसे रिएक्ट किया था?

गोविंदा इससे पहले सुनीता की कोमल रानी को लेकर किए गए कमेंट्स पर पब्लिकली रिएक्शन दे चुके हैं। एक्टर ने सुनीता की कथित तौर पर अपमानजनक भाषा पर आपत्ति जताई थी और उनसे युवाओं के सामने एक जिम्मेदार उदाहरण पेश करने की अपील की थी। गोविंदा ने सुनीता जी को संबोधित करते हुए कहा था कि युवा उन्हें देखते हैं और उनके व्यवहार का अनुसरण कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि मां और बहनों को लेकर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए और उनसे इस तरह की बातों की उम्मीद नहीं थी।