गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की ख़बरों के बीच दोनों का एक इंटरव्यू में वायरल हो रहा है। इसमें हीरो नं. 1 के नाम से फेमस एक्टर ने बताया था कि उनकी मां ने सुनीता को लेकर क्या चेतावनी दी थी।
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब दोनों का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर सामने आया है। इस बातचीत में गोविंदा ने अपनी दिवंगत मां की उस सख्त चेतावनी को याद किया था, जो उन्होंने सुनीता के साथ रिश्ते को लेकर दी थी। एक्टर के मुताबिक, मां ने उन्हें पत्नी को कभी धोखा न देने और रिश्ता न छोड़ने की हिदायत दी थी। यह पुराना वीडियो ऐसे वक्त वायरल हुआ है, जब सुनीता ने हाल ही में गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की अर्जी वापस ली है। करीब चार दशक पुरानी इस शादी को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार अटकलें लगती रही हैं।
गोविंदा की मां ने पत्नी सुनीता को लेकर क्या चेतावनी दी थी?
पुराने इंटरव्यू में गोविंदा ने अपनी मां की कही बात याद करते हुए बताया कि उन्होंने सुनीता को लेकर उन्हें बेहद स्पष्ट चेतावनी दी थी। एक्टर ने कहा, “उन्होंने मुझे बोला कि अगर तूने इसे धोखा दिया तो तू भीख मांगेगा।” गोविंदा ने यह भी बताया कि उनकी मां सुनीता को परिवार में बेहद खास मानती थीं। उन्होंने कहा, “मेरी मां उसे हमारे घर की लक्ष्मी कहती थीं, और यह सच भी है, क्योंकि जिस दिन से वह मेरे घर और मेरी जिंदगी में आई है, हमने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।”
यह भी पढ़ें : 'गाली मत दो...' गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पर भड़कीं पूनम पांडे, जानिए पूरा मामला
तलाक की अर्जी और कोर्ट जाने के बाद क्या हुआ?
गोविंदा और सुनीता की शादी हाल के महीनों में लगातार सुर्खियों में रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने दिसंबर 2024 में हिंदू मैरिज एक्ट के तहत तलाक की अर्जी दाखिल की थी। इसमें कथित तौर पर व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग जैसे आरोपों को मेंशन किया गया था। हालांकि, हाल ही में गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने पुष्टि की कि सुनीता ने तलाक का मामला वापस ले लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब दोनों के बीच सब ठीक है। इस घटनाक्रम पर शशि सिन्हा ने कहा, “सब लोग डर क्यों रहे हैं। सुनीता जी ने अपना केस वापस लिया है। यह तो खुश होने की बात है।”
कोर्ट के बाहर गुस्से में दिखी थीं सुनीता आहूजा
सुनीता के फैमिली कोर्ट से बाहर निकलते समय उनके चेहरे पर गुस्सा नजर आया था। इसके बाद लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने इस धारणा को खारिज करते हुए कहा, “वह इतने गुस्से में नजर आईं तो सबको लगा होगा कुछ प्रॉब्लम हुई, पर अब सब ठीक है दोनों में।” इस बयान के बाद तलाक की अर्जी वापस लेने की खबर ने गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को एक अलग दिशा दे दी।
यह भी पढ़ें : ‘बेटी की उम्र की लड़की को ले-लेकर घूम रहा है’, भड़कीं सुनीता आहूजा ने गोविंदा को कहा शुगर डैडी
गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर सुनीता ने क्या कहा?
गोविंदा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ की को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ हालिया नजर आने के बाद भी उनकी शादी चर्चा में आ गई थी। दोनों की तस्वीरों और साथ दिखने को लेकर सवाल उठे, जिसके बाद सुनीता ने एक्टर पर तीखा कमेंट किया था। उन्होंने कहा था, “पिक्चर बनना भी तो चाहिए। प्रमोशन होता है पिक्चर बनने के बाद। क्या बोलने का… बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है, शर्म तो आना चाहिए थोड़ा इसको। और स्टैंडर्ड तो होना चाहिए। तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, कपड़े तो ढंग के पहनो। हमलोग को देखो क्या स्टाइल में चलते हैं। बहुत घटिया, उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है।”
