नेटफ्लिक्स पर आने वाले वक्त में पबजी (PUBG) , माइनक्राफ्ट, असैसिन्स क्रीड और डायब्लो समेत 13 वीडियो गेम्स पर फिल्में और सीरीज आने वाली हैं। इस लिस्ट में लाइव-एक्शन, एनिमेशन और कुकिंग रियलिटी शो भी शामिल हैं।

नेटफ्लिक्स (Netflix) गेमिंग फ्रेंचाइजी को मनोरंजन के नए फॉर्मेट में पेश करने की प्लानिंग पर काम कर रहा है। What's on Netflix की 29 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल 13 कन्फर्म वीडियो गेम अडॉप्टेशन पर काम चल रहा है। आइए जानते हैं इन प्रोजेक्ट्स के बारे में।

पबजी (PUBG)

  • फॉर्मेट: लाइव-एक्शन सीरीज (Live-Action Series) | रिलीज डेट: तय नहीं

पबजी (PUBG) के फैंस के लिए यह बड़ी खबरों में से एक है। नेटफ्लिक्स इस लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम पर लाइव-एक्शन सीरीज बना रहा है। इस प्रोजेक्ट से हॉलीवुड अभिनेता और फिल्ममेकर डोनाल्ड ग्लोवर (Donald Glover) जुड़े हैं। वह सीरीज में लेखन, निर्देशन, एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन और अभिनय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

असैसिन्स क्रीड (Assassin’s Creed)

  • फॉर्मेट: लाइव-एक्शन सीरीज (Live-Action Series) | संभावित रिलीज: 2027 के आखिरी महीने

यूबीसॉफ्ट (Ubisoft) की फेमस गेम फ्रेंचाइजी असैसिन्स क्रीड (Assassin’s Creed) पर Netflix लाइव-एक्शन सीरीज बना रहा है। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग अक्टूबर 2026 में पूरी हो चुकी है। इसमें टोबी वॉलेस (Toby Wallace), लोला पेटिक्रीव (Lola Petticrew), नोमी रैपेस (Noomi Rapace) और क्लेस बैंग (Claes Bang) जैसे कलाकार नजर आएंगे।

बायोशॉक (BioShock)

  • फॉर्मेट: लाइव-एक्शन फिल्म (Live-Action Film) | रिलीज डेट: तय नहीं

फेमस वीडियो गेम बायोशॉक (BioShock) पर भी Netflix फिल्म बना रहा है। इसका निर्देशन फ्रांसिस लॉरेंस करेंगे, जिन्हें 'द हंगर गेम्स' (The Hunger Games) और 'आई एम लीजेंड' (I Am Legend) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

गियर्स ऑफ वॉर (Gears of War)

  • फॉर्मेट: लाइव-एक्शन फिल्म (Live-Action Film) | रिलीज डेट: तय नहीं

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की मशहूर गेम फ्रेंचाइजी गियर्स ऑफ वॉर (Gears of War) पर भी फिल्म बनाई जा रही है। इसका निर्देशन डेविड लीच (David Leitch) करेंगे, जबकि जॉन स्पैह्ट्स (Jon Spaihts) इसकी स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे ग्रह की होगी, जहां लोकस्ट (Locust) नाम के खतरनाक जीव इंसानियत के अस्तित्व के लिए खतरा बन जाते हैं। इस संकट से लड़ने की जिम्मेदारी मार्कस फीनिक्स (Marcus Fenix) के नेतृत्व वाली डेल्टा स्क्वॉड (Delta Squad) पर होगी।

डियाब्लो (Diablo)

  • फॉर्मेट: एनिमेटेड सीरीज (Animated Series) | रिलीज डेट: तय नहीं

ब्लिजार्ड (Blizzard) की मशहूर गेम फ्रेंचाइजी डियाब्लो (Diablo) पर Netflix एनिमेटेड सीरीज बना रहा है। सितंबर 2026 में ब्लिजकॉन (BlizzCon) के दौरान कंपनी की प्रेसिडेंट जोहाना फेरीज (Johanna Faries) ने इस प्रोजेक्ट के दोबारा डेवलपमेंट में आने की पुष्टि की थी।

और पढ़ें: Gajab Raat movie review: मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग, लेकिन क्या कहानी रखती है बांधकर?

क्रेजी टैक्सी (Crazy Taxi)

  • फॉर्मेट: लाइव-एक्शन फिल्म (Live-Action Film) | रिलीज डेट: तय नहीं

सेगा (SEGA) के मशहूर आर्केड गेम क्रेजी टैक्सी (Crazy Taxi) पर Netflix फिल्म बनाने जा रहा है। सितंबर 2026 में Netflix और SEGA के बीच हुई साझेदारी के तहत इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया गया था। फिल्म को कॉमेडी और एक्शन के अंदाज में तैयार किया जाएगा। इसकी कहानी गेम की तरह तेज रफ्तार टैक्सी ड्राइविंग और रोमांच से भरी होगी।

मैजिक: द गैदरिंग (Magic: The Gathering)

  • फॉर्मेट: एनिमेटेड सीरीज (Animated Series) | रिलीज डेट: तय नहीं

फेमस कार्ड गेम मैजिक: द गैदरिंग (Magic: The Gathering) पर Netflix एक एनिमेटेड सीरीज बना रहा है। इस प्रोजेक्ट की कमान टेरी मैटलस (Terry Matalas) संभाल रहे हैं, जबकि पैट्रिक ओसबोर्न (Patrick Osborne) इसके निर्देशक हैं।

सिफू (Sifu)

  • फॉर्मेट: लाइव-एक्शन फिल्म (Live-Action Film) | संभावित रिलीज: 2028 या उसके बाद

मार्शल आर्ट्स गेम सिफू (Sifu) पर भी Netflix फिल्म बना रहा है। इसकी कहानी एक ऐसे शख्स की होगी, जो अपने गुरु की हत्या का बदला लेना चाहता है। इस फिल्म की सबसे दिलचस्प बात इसका दोबारा जीवित होने वाला कॉन्सेप्ट है। कहानी के मुख्य किरदार के पास एक ऐसा ताबीज है, जिसकी मदद से मौत के बाद वह दोबारा जिंदा हो सकता है। लेकिन हर बार लौटने पर उसकी उम्र बढ़ जाती है।

स्ट्रेंजर दैन हेवन (Stranger Than Heaven)

  • फॉर्मेट: लाइव-एक्शन फिल्म (Live-Action Film) | रिलीज डेट: तय नहीं

सेगा (SEGA) के एक और गेम स्ट्रेंजर दैन हेवन (Stranger Than Heaven) पर Netflix फिल्म बनाने जा रहा है। इसकी कहानी 20वीं सदी के शुरुआती जापान में सेट होगी। समें एक विदेशी व्यक्ति की कहानी दिखाई जाएगी, जो गरीबी से निकलकर याकूजा (Yakuza) की दुनिया में अपनी पहचान बनाता है और आगे चलकर मनोरंजन जगत का बड़ा नाम बन जाता है।

क्लैश ऑफ क्लैन्स (Clash of Clans) और क्लैश रॉयल (Clash Royale)

  • फॉर्मेट: एनिमेटेड सीरीज (Animated Series) | एपिसोड की अवधि: 30 मिनट

मोबाइल गेमिंग पसंद करने वालों के लिए Netflix क्लैश ऑफ क्लैन्स (Clash of Clans) और क्लैश रॉयल (Clash Royale) की दुनिया लेकर आ रहा है। इन दोनों गेम्स पर आधारित एनिमेटेड सीरीज को मई 2025 में हरी झंडी मिली थी और इसका प्रोडक्शन जारी है।

माइनक्राफ्ट (Minecraft)

  • फॉर्मेट: 3डी एनिमेटेड सीरीज (3D Animated Series) | रिलीज डेट: तय नहीं

दुनिया के सबसे लोकप्रिय वीडियो गेम्स में शामिल माइनक्राफ्ट (Minecraft) पर Netflix एक नई एनिमेटेड सीरीज तैयार कर रहा है। इसमें गेम की दुनिया तो होगी, लेकिन कहानी नए किरदारों के साथ आगे बढ़ेगी।

सोनिक द हेजहॉग (Sonic the Hedgehog)

  • फॉर्मेट: एनिमेटेड सीरीज (Animated Series) | रिलीज डेट: तय नहीं

सोनिक द हेजहॉग (Sonic the Hedgehog) पर Netflix एक और एनिमेटेड सीरीज बनाने जा रहा है। इससे पहले प्लेटफॉर्म पर 'सोनिक प्राइम' (Sonic Prime) के तीन सीजन आ चुके हैं। नई सीरीज खासतौर पर छोटे बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। इसमें कॉमेडी, एक्शन और भावनात्मक कहानियों का मेल होगा।

ओवरकुक्ड (Overcooked)

  • फॉर्मेट: कुकिंग रियलिटी शो (Cooking Reality Show) | एपिसोड की अवधि: 60 मिनट

इस लिस्ट का सबसे अलग प्रोजेक्ट ओवरकुक्ड (Overcooked) है। यह एक लोकप्रिय कुकिंग वीडियो गेम है, जिसे अब Netflix रियलिटी कुकिंग शो के रूप में पेश करने की तैयारी कर रहा है। इसमें गेम की तरह किचन में होने वाली भागदौड़, समय की चुनौती और खाना बनाने का रोमांच असल दुनिया में देखने को मिलेगा।

और पढ़ें: Netflix पर इस हफ्ते क्या देखें? ‘अक्का’ से ‘ढिंढोरा’ तक, 26 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच आएंगी ये फिल्में और सीरीज