
Govinda Wife Sunita Ahuja Khatu Shyam Video: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा में है। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्ते में अनबन और तलाक की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही हैं। इन चर्चाओं के बीच सुनीता हाल ही में आध्यात्मिकता की ओर रुख करती नजर आईं। उन्होंने राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सुनीता आहूजा मंदिर में हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। उन्होंने सिर पर गुलाबी दुपट्टा रखा हुआ था और वह पूरी तरह भक्ति में डूबी दिखाई दीं। एक अन्य वीडियो में सुनीता हनुमान मंदिर जाती हुई नजर आईं। वहां उन्होंने भगवान हनुमान की मूर्ति के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद मांगा। उनकी इन धार्मिक यात्राओं को गोविंदा के साथ रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच देखा जा रहा है।
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में है। हाल के महीनों में दोनों ने अपने रिश्ते और आपसी मतभेदों को लेकर कई बातें कही हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर विवाद उस समय और बढ़ गया, जब गोविंदा को एयरपोर्ट पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया। गोविंदा के साथ नजर आने के बाद सुनीता ने अपनी बेटी की उम्र की महिला के साथ काम करने को लेकर एक्टर की आलोचना की थी। उन्होंने कोमल रानी को गोविंदा का 'शुगर डैडी' भी कहा था। इसके बाद गोविंदा ने सुनीता को उन्हें बदनाम नहीं करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने पैपराजी से बातचीत के दौरान सुनीता से "अपनी सीमा में रहने" की बात भी कही थी।
कुछ समय बाद सुनीता आहूजा को मुंबई में एक फैमिली कोर्ट के बाहर अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ देखा गया। पैपराजी ने जब उनसे वहां पहुंचने की वजह पूछी, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा, "बर्थडे मनाने आई हूं।" फैमिली कोर्ट के बाहर सुनीता की मौजूदगी के बाद गोविंदा और उनके रिश्ते को लेकर तलाक की अटकलें और तेज हो गई थीं। हालांकि, बाद में गोविंदा के मैनेजर ने इन चर्चाओं पर सफाई दी। मैनेजर के मुताबिक, सुनीता ने 2024 में कथित तौर पर दायर किया गया तलाक का केस वापस ले लिया था।
गोविंदा और सुनीता के बीच अनबन की चर्चा तब और बढ़ गई, जब राखी सावंत के साथ फोन पर बातचीत के दौरान सुनीता ने दावा किया कि गोविंदा कथित तौर पर कोमल रानी से शादी करने की योजना बना रहे थे। सुनीता ने कहा था, "मैंने कल तलाक का केस वापस ले लिया क्योंकि वे लोग शादी करने की योजना बना रहे थे।" हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने इन दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने सुनीता पर तंज कसते हुए कहा था, "उनके मन में कुछ न कुछ तो चल ही रहा होगा।"
गोविंदा के साथ रिश्ते को लेकर चल रहे विवाद के बीच सुनीता आहूजा अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी चर्चा में हैं। वह इससे पहले 'लॉक अप सीजन 2' और 'मां है ना' जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। 'मां है ना' में उन्होंने अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ हिस्सा लिया था। अब सुनीता आने वाली फिल्म 'हीरो की हीरोइन' में अपने बेटे यशवर्धन आहूजा की मां का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म में नितांशी गोयल भी मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन साजिद खान ने किया है। फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।