इमरान हाशमी की नई फिल्म का टीजर रिलीज, 'आवारापन 2' के बाद फिर धमाके को तैयार!

Published : Aug 25, 2026, 01:20 PM IST
emraan hashmi new movie

सार

इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का टीजर रिलीज हो गया है। महादेव से दिल छू लेने वाली गुहार और जबरदस्त एक्शन ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। जानिए कैसा है टीजर?

'आवारापन 2' की सफलता का जश्न मना रहे इमरान हाशमी की नई फिल्म 'गनमास्टर जी9' का टीजर रिलीज हो गया है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्यार, एक्शन और बदले की एक ऐसी कहानी की झलक देती है, जिसमें इमरान हाशमी का किरदार भावनाओं से लेकर हिंसक संघर्ष तक कई रंगों में नजर आता है। टीजर की शुरुआत महादेव से की गई उनकी बेहद इमोशनल गुहार से होती है, जो किरदार के प्यार और उसके जुनून की गहराई बताती है। इसके बाद एक्शन से भरपूर सीक्वेंस फिल्म की दुनिया को और रहस्यमय बनाते हैं। अब दर्शकों की नजर फिल्म की कहानी और किरदारों पर टिकी है।

‘गनमास्टर जी9’ के टीजर में क्या है खास?

टीजर की शुरुआत इमरान हाशमी के किरदार की महादेव से की गई बेहद भावुक प्रार्थना से होती है। वह कहते हैं, “मुझे चाहे दुनिया की सबसे बुरी मौत देना। मेरे जिस्म के टुकड़े-टुकड़े कर, चाहे गिद्ध और कौवों को खिलवा देना। महादेव पर इतनी ही विनती है कि जब तक मैं मेरे इश्क की देहलीज तक न पहुंच जाऊं, मेरी सांसें मत लेना।” यह डायलॉग साफ संकेत देता है कि फिल्म की कहानी में इश्क की भूमिका बेहद अहम होने वाली है। किरदार का जुनून और अपनी मोहब्बत तक पहुंचने की उसकी जिद टीजर के भावनात्मक पक्ष को मजबूत करती है।

‘गनमास्टर जी9’ में इमरान हाशमी के साथ कौन-कौन?

फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना अहम भूमिकाओं में हैं। टीजर में अभिषेक सिंह को भी एक महत्वपूर्ण किरदार में पेश किया गया है। फिल्म में इन कलाकारों के किरदार कहानी के एक्शन और इमोशनल ट्रैक को किस तरह आगे बढ़ाते हैं, यह देखने वाली बात होगी। टीजर में इमोशनल सीन्स के साथ हाई-ऑक्टेन एक्शन का मेल दिखाई देता है। यही कॉम्बिनेशन फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है।

प्यार, एक्शन और बदले की कहानी में क्या मिलेगा?

‘गनमास्टर जी9’ का टीजर फिल्म को सिर्फ एक एक्शन ड्रामा के तौर पर पेश नहीं करता। इसमें प्यार, जुनून और बदले के बीच उलझे किरदारों की दुनिया की झलक मिलती है। इमरान हाशमी का किरदार जिस तरह महादेव से अपनी आखिरी सांस तक मोहब्बत तक पहुंचने की दुआ करता है, उससे कहानी के इमोशनल दांव का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, टीजर में दिखने वाले एक्शन सीक्वेंस इस प्रेम कहानी के दूसरे और ज्यादा खतरनाक पहलू की ओर इशारा करते हैं। फिल्म की पूरी कहानी में प्यार और बदला किस तरह टकराते हैं, इसका जवाब रिलीज के बाद मिलेगा।

‘गनमास्टर जी9’ को किसने बनाया है?

फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। इसके निर्माता दीपक मु्कुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर हैं। फिल्म को सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत कर रहा है, जबकि यह एसआरई स्टूडियो एलएलपी की प्रोडक्शन है। इमरान हाशमी स्टारर यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Haiwaan Trailer Out: ‘हैवान’ का ट्रेलर आउट, अक्षय कुमार का खूंखार अवतार देख छूटेगा पसीना
Raaz एक्ट्रेस मालिनी शर्मा ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? अब पहाड़ों में उगा रहीं सब्जियां, ऐसे करती हैं गुजारा