Haiwaan Trailer Out: अक्षय कुमार बने सबसे खूंखार 'हैवान', सैफ अली खान का ट्रेलर में दिखा 'डर'

Published : Aug 25, 2026, 01:06 PM ISTUpdated : Aug 25, 2026, 01:30 PM IST
haiwan-trailer-out

सार

Haiwaan Trailer Release: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में अक्षय कुमार एक खतरनाक किलर के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, सैफ अली खान दिव्यांग की भूमिका में दिख रहे हैं।

जिस पल का फैंस को इंतजार था, वो आखिरकार आ गया है। अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘हैवान’ का ट्रेलर 25 अगस्त की दोपहर को रिलीज हो गया है। टीजर में सिर्फ परछाइयों और रहस्य की झलक दिखाने के बाद अब ट्रेलर में फिल्म की कहानी और किरदारों की दुनिया काफी हद तक सामने आ गई है। टेलर में अक्षय कुमार एक खतरनाक साइको किलर के रूप में दिखाई दे रहे हैं। आइए बताते हैं 2 मिनट 34 सेकंड के टेलर में क्या कुछ नजर आया।

ट्रेलर में क्या है?

ट्रेलर रात के अंधेरे से शुरू होता है। जहां एक आवाज आती है, ‘सर वो मुझे देख लेगा, सर वो मुझे मार डालेगा..मुझे बचा लो..सर..सर सर। इसके साथ बिल्डिंग से गिरता हुआ शख्स दिखता है। फिर नेत्रहीन सैफ अली खान और अक्षय कुमार दिखते हैं। अगली सीन में सैयामी खेर पुलिस वर्दी में दिखती है और बोलती हैं, ’7 हादसे पिछले एक साल में हुए और सारे लोग अपने परिवार के साथ मारे गए हैं।' इसके बाद टेलर में अक्षय कुमार चाकू और कुल्हाड़ी से लोगों का बेरहमी कत्ल करते दिखते हैं। ट्रेलर देखकर पता लग गया है कि अक्षय कुमार सैफ अली खान और उनकी फैमिली के पीछे पड़े हैं।

ट्रेलर में अक्षय कुमार का कैसा है लुक?

ट्रेलर में अक्षय कुमार के लुक में वैसे तो कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। वो एक आम इंसान की तरह ही भीड़ में नजर आते हैं। लेकिन, उनकी आंखों और एक्सप्रेशन से लेकर स्क्रीन प्रेजेंस तक, हर चीज किरदार को डरावना बनाने की कोशिश करती दिखती है। वहीं, सैफ अली खान नेत्रहीन होने के बावजूद सशक्त भूमिका में दिखते हैं। जो आहट को पहचान लेते हैं और अक्षय कुमार को मजबूत टक्कर देते दिखते हैं।

अक्षय कुमार बने साइको विलेन

‘हैवान’ की सबसे बड़ी खासियत अक्षय कुमार का नेगेटिव किरदार है। फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने खुद अक्षय के किरदार को ‘साइको’ बताया है। यानी उनका कैरेक्टर सिर्फ ग्रे नहीं, बल्कि कहानी में एक खतरनाक और मानसिक रूप से अस्थिर शख्स के तौर पर नजर आएगा। ट्रेलर में अक्षय का यह रूप उनके फैंस के लिए काफी अलग अनुभव होने वाला है।

इसे पढ़ें:‘देवीजी कुछ बना दीजिए', अमिताभ बच्चन के कहने पर जया बच्चन करती हैं ये काम

हैवान के स्टार कास्ट कौन-कौन है?

‘हैवान’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर प्रियदर्शन इस बार दर्शकों को एक डार्क थ्रिलर की दुनिया में ले जा रहे हैं। फिल्म मलयालम फिल्म ‘Oppam’ का हिंदी रीमेक है। फिल्म में बोमन ईरानी, सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर, शारिब हाशमी, राजपाल यादव, राजेश शर्मा और मनोज जोशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

18 साल बाद सैफ और अक्षय आएंगे नजर

दिलचस्प बात यह है कि सैफ और अक्षय करीब 18 साल बाद एक बार फिर स्क्रीन पर साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों इससे पहले ‘ये दिल्लगी’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘तू चोर मैं सिपाही’, ‘कीमत’ और ‘टशन’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

और पढ़ें:'जबरन धर्म परिवर्तन...' हिमांशी खुराना ने असीम रियाज के 'चांस' वाले बयान पर दिया मुंहतोड़ जवाब

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

तलाक की अटकलों के बीच खाटू श्याम पहुंचीं गोविंदा की पत्नी सुनीता, जानें विवाद की पूरी कहानी
इमरान हाशमी की नई फिल्म का टीजर रिलीज, 'आवारापन 2' के बाद फिर धमाके को तैयार!