हिमांशी खुराना ने असीम रियाज के बीच धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि असीम रियाज के आरोप का वो जवाब जरूरत पड़ने पर देंगी। उनके पास सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग के सबूत हैं।

असीम रियाज के दोबारा चांस वाले बयान पर हिमांशी खुराना एक बार फिर से पलटवार किया है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर वो सबूत पेश करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि उनके रिश्ते में 'जबरन धर्म परिवर्तन' हुआ था। अदाकारा के मुताबिक, यह नैरेटिव लोगों और मीडिया की तरफ से बनाया गया। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चुप रही हैं और अपनी गरिमा बनाए रखने की कोशिश करती रही हैं। लेकिन जब उनकी सेहत और प्राइवेट स्ट्रगल का मजाक बनाया गया, तो उन्हें लगा कि अब जवाब देना जरूरी है।

'मेरे पास CCTV फुटेज और रिकॉर्डिंग हैं'

हिमांशी ने अपने जवाब में सबसे बड़ा दावा सबूतों को लेकर किया। उन्होंने कहा कि उनके पास CCTV फुटेज और रिकॉर्डिंग्स मौजूद हैं। उन्होंने खास तौर पर 27 नवंबर 2023 की सुबह से जुड़े फुटेज और रिकॉर्डिंग का जिक्र किया। हिमांशी ने यह भी दावा किया कि इन सबूतों में उस कथित हिंसा (असीम ने हाथापाई की थी) से जुड़ी जानकारी है, जिसे उन्होंने रिश्ते के दौरान झेलने की बात कही है।

'हिमांशी ने मांगा था दोबारा रिश्ता रखने के लिए चांस'

हिमांशी के मुताबिक, अगर उन्हें लगातार निशाना बनाया गया या उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया, तो वह अपने पास मौजूद तथाकथित सबूत सार्वजनिक कर सकती हैं। दूसरी तरफ असीम ने धर्म परिवर्तन को लेकर लगाए जा रहे दावों से साफ इनकार किया है। उन्होंने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया कि ब्रेकअप के तीन महीने बाद, मार्च में हिमांशी ने उन्हें दोबारा रिश्ते को एक मौका देने के लिए मैसेज किया था। आसिम ने कहा कि उनके पास उस बातचीत के स्क्रीनशॉट और मैसेज अब भी मौजूद हैं और जरूरत पड़ने पर वह उन्हें सार्वजनिक कर सकते हैं।

और पढ़ें: 'भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधोगी'... कंगना रनौत का कृति सेनन पर इस बात को लेकर फूटा गुस्सा

असीम और हिमांशी की लव स्टोरी

हिमांशी और असीम की मुलाकात 'बिग बॉस 13' के दौरान हुई थी। शो में दोनों की नजदीकियां काफी चर्चा में रहीं और बाद में दोनों ने अपने रिश्ते को भी सार्वजनिक किया। करीब चार साल तक साथ रहने के बाद दिसंबर 2023 में दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने की घोषणा की थी। ब्रेकअप के समय दोनों ने एक-दूसरे के लिए सम्मान बनाए रखने की बात कही थी।

और पढ़ें: शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय को इस फिल्म से कर दिया था बाहर? सलमान खान से जुड़ा था कनेक्शन