कौन बनेगा करोड़पति 18 में अमिताभ बच्चन ने बताया कि घर में हेल्पर न हो तो वह खुद सफाई करते हैं। खाना बनाना नहीं आता, इसलिए जया से कहते हैं ‘देवीजी कुछ बना दीजिए’, तो वह खुश होकर खाना बनाती हैं।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी प्राइवेट लाइफ के किस्से सुनाते रहते हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर उन्होंने अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ बॉन्डिंग से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया। केबीसी 18 में एक कंटेस्टेंट ने पूछा कि अगर आप घर देर से पहुंचते हैं, तो पत्नी के डांट से कैसे बचते हैं, और अगर हेल्पर नहीं आते तो काम कौन करता है? इसका जवाब बिग बी ने बड़े ही प्यार से दिया। आइए बताते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा।

घर में कोई मददगार न हो तो खुद करते हैं काम

अमिताभ बच्चन ने बताया कि घर में चाहे चार, आठ या 10 कर्मचारी हों, लेकिन जब घर पर कोई मौजूद नहीं होता, तो वह खुद ही घर के काम संभाल लेते हैं। उन्होंने कहा कि वह सफाई से लेकर दूसरे जरूरी काम तक खुद करने की कोशिश करते है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें खाना बनाना नहीं आता है। इसलिए बाहर से वो खाना कभी-कभी मंगवा लेते हैं। लेकिन जया बच्चन उनकी मदद करने के लिए सामने आती हैं।

और पढ़ें:'जबरन धर्म परिवर्तन...' हिमांशी खुराना ने असीम रियाज के 'चांस' वाले बयान पर दिया मुंहतोड़ जवाब

‘देवीजी, प्लीज कुछ बना दीजिए’

अमिताभ ने बताया कि वह कभी-कभी जया से कहते हैं, ‘देवीजी, प्लीज कुछ बना दीजिए।’ उनके मुताबिक, यह सुनकर जया काफी उत्साहित हो जाती हैं और फिर उनके लिए हर दिन अलग-अलग तरह की डिश बनाने लगती हैं। खाना बनाने और सर्व करने के बाद वो पूछती हैं कि उन्हें खाना कैसा लगा।

जया से डांट से बचने के लिए अमिताभ बच्चन क्या करते हैं?

अमिताभ बच्चन ने बनाया कि अगर उन्हें देर रात लौटना होता है और पत्नी के डांट से बचना होता है, तो उसकी तैयारी रात में ही कर लेते हैं। सुबह उठते ही, वो फैमिली ग्रुप पर हाथ जोड़कर मैसेज करते हैं कि आज मेरा शूट इधर-उधर है और मैं रात में देर से लौटूंगा। तो मेरे खाने का इंतजार ना करें और ना बनाएं। मेरे रुटीन का पता मेरी फैमिली को होता है। इसलिए पत्नी से डांट खाने को नहीं मिलती है। लेकिन अगर नहीं बताया तो फिर पडे़गी आपको। ये बोलेंगे कि आपने बताया नहीं। ये कोई वक्त है आने का। तो अगर बहुत देर होती है, वो खुद ही खाना बना लेती हैं और सोने चली जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय को इस फिल्म से कर दिया था बाहर? सलमान खान से जुड़ा था कनेक्शन