गोविंदा से प्रीति जिंटा तक, दूसरी पारी शुरू कर रहे 4 सितारे, बॉक्स ऑफिस पर आएंगी बड़ी फिल्में

Published : Jul 19, 2026, 03:54 PM IST
बॉक्स ऑफिस पर आएंगी बड़ी फिल्में

सार

Bollywood Stars Making Comeback at the Box Office: लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर से आपके चहेते बॉलीवुड सितारे बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। कोई 15 साल बाद तो कोई 7 साल के बाद सिल्वर स्क्रीन पर लौट रहे हैं।

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे रहे हैं जिन्होंने अपने दौर में दर्शकों के दिलों पर राज किया, लेकिन समय के साथ वे फिल्मों से दूर हो गए। किसी ने निजी जिंदगी को प्राथमिकता दी, तो किसी ने लंबे ब्रेक के बाद सही स्क्रिप्ट का इंतजार किया। हालांकि अब एक बार फिर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई चर्चित चेहरे दमदार वापसी की तैयारी कर रहे हैं। गोविंदा, इमरान खान, प्रीति जिंटा और सेलिना जेटली जैसे सितारे नए प्रोजेक्ट्स के साथ फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इनकी वापसी को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है और सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों की चर्चा तेज हो गई है। आइए जानते हैं कौन-कौन से स्टार लंबे ब्रेक के बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक करने वाले हैं।

गोविंदा

'हीरो नंबर 1' के नाम से मशहूर गोविंदा ने 13 जुलाई को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी नई फिल्म 'रूपा' का ऐलान किया। खास बात यह है कि इस फिल्म में वह सिर्फ एक्टिंग ही नहीं करेंगे, बल्कि इसके निर्माता भी हैं। फिल्म में उनके साथ नई अभिनेत्री रानी स्वर्णकार नजर आएंगी। इस दौरान गोविंदा ने कहा कि लोग मान चुके थे कि अब वह फिल्मों में नहीं लौटेंगे, लेकिन अब वह पूरे जोश के साथ वापसी कर रहे हैं। उनकी आखिरी लीड फिल्म 'रंगीला राजा' (2019) थी और करीब सात साल बाद वह बड़े पर्दे पर फिर दिखाई देंगे।

और पढ़ें -  अनुपमा में होगी YRKKH एक्टर की एंट्री? राही के अपोजिट करेंगे रोल, जानें पूरी डिटेल

 

 

इमरान खान

एक समय रोमांटिक हीरो के तौर पर मशहूर रहे इमरान खान ने 2015 के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी। इस साल उन्होंने आमिर खान और वीर दास की फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में कैमियो किया। अब उनका आधिकारिक कमबैक नेटफ्लिक्स की रोमांटिक ड्रामेडी 'अधूरे हम अधूरे तुम' से होगा। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। फिल्म का डायरेक्शन दानिश असलम कर रहे हैं और इमरान इसमें को-प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को अपने करियर का सबसे एक्साइटमेंट बताया है।

 

प्रीति जिंटा

लंबे समय से फिल्मों से दूर रहीं प्रीति जिंटा भी अब बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। उनकी नई फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। कई सालों बाद एक बार फिर प्रीति एक्टिंग करती नजर आएंगी और उनके कमबैक का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है।

और पढ़ें -  MTV Hustle 5 जल्द आ रहा, Divine-Ikka या Badshah-Karan Aujla कौन होंगे जज?

 

सेलिना जेटली

सेलिना जेटली पिछले कई वर्षों से निजी जिंदगी और पारिवारिक मामलों में व्यस्त थीं। हाल ही में उन्होंने घोषणा की कि वह करीब 15 साल बाद फिल्म 'सिस्टर निवेदिता' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। यह फिल्म स्वामी विवेकानंद की आयरिश शिष्या सिस्टर निवेदिता की बायोपिक है, जिसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राम कमल मुखर्जी कर रहे हैं। सेलिना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें कई कठिन दौर से गुजरना पड़ा, लेकिन अब वह नए सफर की शुरुआत के लिए तैयार हैं।

फैंस को इन कमबैक फिल्मों का इंतजार

लंबे समय बाद अपने पसंदीदा सितारों को फिर से पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि गोविंदा, इमरान खान, प्रीति जिंटा और सेलिना जेटली अपनी नई फिल्मों के जरिए एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत पाते हैं या नहीं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

अनन्या पांडे को डिजाइनर ने ऐसे छुआ कि मच गया बवाल, वायरल वीडियो देख भड़क रहे लोग
'जन नायकन' का रिलीज से पहले ही तूफान, 24 घंटे में ही एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने चौंकाया