‘बेटी की उम्र की लड़की को ले-लेकर घूम रहा है’, भड़कीं सुनीता आहूजा ने गोविंदा को कहा शुगर डैडी

Published : Aug 14, 2026, 05:59 PM IST
Sunita Ahuja On Govinda And Komal Rani Swarnakar

सार

गोविंदा की नई गर्लफ्रेंड बताई जा रहीं कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर सुनीता आहूजा का गुस्सा फिर सामने आया। उन्होंने पति पर तंज कसते हुए रिश्ते और उम्र के अंतर पर सवाल उठाए।

बॉलीवुड में हीरो नं. 1 के नाम से मशहूर गोविंदा की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है। एक्टर की लगातार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मौजूदगी के बीच उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने अब खुलकर तंज कसा है। पैपराजी से बातचीत के दौरान सुनीता से गोविंदा की फिल्म ‘रूपा’ के प्रमोशन और को-स्टार के साथ उनकी व्यस्तता को लेकर सवाल किया गया। जवाब में उन्होंने पहले फिल्म को लेकर व्यंग्य किया और फिर गोविंदा के साथ नजर आ रही कम उम्र की महिला पर निशाना साधा। सुनीता ने कथित गर्लफ्रेंड को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसमें उन्होंने गोविंदा को ‘शुगर डैडी’ तक कह दिया।

सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर क्या तंज कसा?

सुनीता आहूजा से जब गोविंदा और उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने पहले फिल्म के प्रमोशन पर व्यंग्य करते हुए कहा, “फिल्म बननी भी तो चाहिए।” इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “प्रमोशन फिल्म बनने के बाद होता है।” इसके बाद सुनीता ने गोविंदा के कम उम्र की महिला के साथ घूमने पर नाराजगी जताते हुए कहा, “क्या बोलने का...बेटी की उम्र की लड़की को ले-लेकर घूम रहा है, शर्म तो आना चाहिए थोड़ा इसको।”

यह भी पढ़ें : 'उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है', एक्ट्रेस संग गोविंदा की वायरल फोटोज पर भड़कीं पत्नी सुनीता आहूजा!

कोमल रानी पर सुनीता ने क्या कहा?

सुनीता यहीं नहीं रुकीं। गोविंदा की को-स्टार को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “वो भी स्टैंडर्ड तो होना चाहिए। तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, कपड़े तो ढंग के पहनो।” इसके बाद उन्होंने कहा, “हम लोगों को देखो, कितना स्टाइल में चलते हैं।” सुनीता के ये कमेंट ऐसे वक्त में आए, जब गोविंदा और कोमल रानी लगातार सामने आ रही तस्वीरों और वीडियो की वजह से चर्चा में हैं।

पहले भी गोविंदा पर बोल चुकी हैं सुनीता आहूजा?

यह पहली बार नहीं है जब सुनीता ने गोविंदा की कथित निजी जिंदगी पर रिएक्शन दिया हो। इससे पहले पैपराजी से बातचीत में उन्होंने कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर देखे गए गोविंदा को लेकर कहा था, “वो कहावत सुना है ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’। उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है।” ‘लॉक अप 2’ में भी सुनीता ने अपने पति के “कई अफेयर्स” होने की बात कही थी। हालांकि, गोविंदा ने इन दावों को लेकर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। एक्टर ने एएनआई से हालिया बातचीत में कहा था, “मैं 34 साल की उम्र तक इतना मासूम था कि मुझे खुद भी शर्म आती है कि मैं इतना मासूम क्यों था।”

यह भी पढ़ें : कौन है गोविंदा की नई GF बताई जा रही यह मिस्ट्री गर्ल, जिसके नाम से नफरत करती हैं बीवी सुनीता!

गोविंदा की नई फिल्म 'रूपा' में क्या है खास?

गोविंदा और नई अभिनेत्री रानी स्वर्णकार फिल्म ‘रूपा’ में साथ नजर आएंगे। यह फिल्म करीब सात साल बाद बड़े पर्दे पर गोविंदा की वापसी मानी जा रही है। इसे महिला-केंद्रित सस्पेंस ड्रामा बताया गया है, जिसमें कॉमेडी का तड़का भी होगा। गोविंदा फिल्म में अभिनय के साथ इसे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अभी आधिकारिक तौर पर किसी को नहीं दी गई है। लॉन्च के समय गोविंदा ने बताया था कि टीम निर्देशक की तलाश कर रही थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

TMKOC के बाघा ने खरीदी BMW, इतने लाख की लग्जरी कार के मालिक बने तन्मय वेकारिया
‘आवारापन 2’ के रिलीज के साथ ही पाकिस्तानी सिंगर ने दिया सरप्राइज,‘तेरा मेरा रिश्ता 2.0’ किया रिलीज