गोविंदा हाल ही में एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट हुए, जिसके बाद उनका नाम जुड़ना शुरू हुआ। अब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का पूरे मामले पर बयान वायरल हो रहा है।
गोविंदा हाल ही में एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, जिसकी तस्वीरें वायरल हुईं। लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। अब इन तस्वीरों पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का रिएक्शन सामने आया है, जो वायरल हो रहा है। दरअसल, सोमवार को में सुनीता मुंबई में स्पॉट हुईं , जहां पैपराजी ने उनसे गोविंदा के साथ कोमल की तस्वीरों और वीडियो को लेकर सवाल किया। उन्होंने सीधे जवाब देने के बजाय इशारों में अपनी नाराजगी जाहिर की। सुनीता ने कहा कि अब वह गोविंदा से जुड़े सवालों का जवाब नहीं देना चाहतीं और उनके फैंस व मीडिया को ही रिएक्शन देना चाहिए।
गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की वायरल तस्वीरों पर सुनीता आहूजा ने क्या कहा?
गोविंदा को हाल ही में एयरपोर्ट पर अपनी फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार और न्यूकमर कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया था। तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद पैपराजी ने सुनीता आहूजा से इस बारे में रिएक्शन मांगा। सुनीता ने सीधे तौर पर तस्वीरों पर विस्तार से बात नहीं की, लेकिन एक कहावत के जरिए अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, “ये कहावत सुना है कभी, ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’, उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है इसलिए ये सब करता है वो, क्या बोलूं अभी।” उनके इस रिएक्शन को गोविंदा के प्रति उनकी नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : कौन है गोविंदा की नई GF बताई जा रही यह मिस्ट्री गर्ल, जिसके नाम से नफरत करती हैं बीवी सुनीता!
गोविंदा को ‘चीटर नं. 1’ कहे जाने पर सुनीता आहूजा ने क्या कहा?
जब पैपराजी ने गोविंदा को ‘चीटर नं. 1’ टैग दिए जाने को लेकर सुनीता से सवाल किया, तो उन्होंने साफ कर दिया कि अब वह इस मुद्दे पर जवाब नहीं देना चाहतीं। सुनीता ने कहा, “ये क्वेश्चन मुझे गोविंदा के फैंस को पूछना है कि जब मैं बोल रही हूं कोई चीज तो सब मुझे ट्रोल करते हैं, अब मैं चाहती हूं कि गोविंदा के फैंस और मीडिया जवाब दे, मुझसे मत पूछो, मुझे कोई इंटरेस्ट भी नहीं है।”
सुनीता आहूजा के बीच गोविंदा ने क्या कहा था?
सुनीता आहूजा के रिएक्शन से कुछ समय पहले ही गोविंदा ने ANI से बातचीत में अपने पुराने दौर को लेकर ऐसा बयान दिया था, जिसने ऑनलाइन चर्चा शुरू कर दी। एक्टर ने कहा कि 34 साल की उम्र तक वह ‘इनसेंट’ थे और अब पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें अपनी उस दौर की मासूमियत पर शर्मिंदगी महसूस होती है। गोविंदा ने आगे कहा, “आप मिठाई की दुकान में रहकर आप भूखे निकले तो क्या दुखद है।”
यह भी पढ़ें : अपनी जान देने निकल पड़े थे गोविंदा! आखिर क्या थी इसके पीछे की इमोशनल वजह?
गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार का रिश्ता क्या है?
गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की एयरपोर्ट पर मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर काफी जिज्ञासा पैदा की है। कोमल उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ में नजर आने वाली हैं और इसी प्रोजेक्ट को उनके बॉलीवुड डेब्यू के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच किसी रोमांटिक रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए एयरपोर्ट की तस्वीरों और वीडियो के आधार पर उनके निजी रिश्ते को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं होगा।
