Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Cast Fees: कुछ की जेब जबदस्त भारी, कुछ को लाखों में निपटाया

Published : May 25, 2026, 10:38 AM IST

डायरेक्टर डेविड धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ। इस ट्रेलर को देखकर 90 के दशक की कॉमेडी रोमांटिक फिल्म याद आ गई। वरुण धवन की ये फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही हैं। बता दें कि इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली।

PREV
18
फिल्म है जवानी तो इश्क होना है स्टार कास्ट फीस

फिल्म है जवानी तो इश्क होना है अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म देखने से पहले जानते हैं कि इसमें काम करने वाली स्टार कास्ट को कितनी फीस मिली। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल…

28
वरुण धवन

फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में वरुण लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इस मूवी में काम करने उन्होंने 30 करोड़ फीस चार्ज की है। बता दें कि वरुण की काफी समय से कोई हिट मूवी नहीं आई है।

ये भी पढ़ें.. Welcome To The Jungle में काम करने किसे मिली कितनी फीस, 8 स्टार्स में किसकी जेब सबसे ज्यादा भारी

38
पूजा हेगड़े

पूजा हेगड़े फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में लीड एक्ट्रेस हैं। वे पहली बार वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। इस मूवी में काम करने उन्हें 4 करोड़ रुपए फीस मिली है।

48
मृणाल ठाकुर

फिल्म है जवानी तो इश्क होना है वरुण धवन के साथ एक नहीं 2 हीरोइन है। पूजा हेगड़े के साथ मृणाल ठाकुर भी लीड रोल प्ले कर रही हैं। इस फिल्म में काम करने मृणाल को 5 करोड़ फीस मिली है।

58
मौनी रॉय

मौनी रॉय इन दिनों अपने तलाक की वजह से चर्चा में बनी हुई है। बता दें कि फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में वे खास किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म में काम करने उन्हें 1.50 करोड़ रुपए फीस मिली है।

68
राकेश बेदी

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में जमील जमाली का रोल प्ले कर सुर्खियों में आए राकेश बेदी भी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए 70 लाख रुपए फीस मिली है।

78
चंकी पांडे

चंकी पांडे भी डेविड धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में नजर आएंगे, फिल्म में वे कॉमेडी करते दिखेंगे। इस फिल्म के लिए 90 लाख रुपए फीस दी गई है।

88
कब रिलीज होगी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है कॉमेडी और रोमांस से भरपूर है। फिल्म की कहानी वरुण धवन के इर्द गिर्द घूमेगी, जो दो हसीनाओं के प्यार के चक्कर में फंसता है। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

ये भी पढ़ें.. वो HIT फिल्म जिसे 2 Stars ने ठुकराया, अनिल कपूर की चमकी किस्मत- 2 रीमेक भी बने

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories