Happy Brothers Day 2026: ब्रदर्स डे के मौके पर आपको बॉलीवुड के ऐसे भाइयों की जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें एक भाई तो सुपरस्टार बना गया, लेकिन दूसरा फ्लॉप रहा। इनमें सलमान खान से विक्की कौशल और अनिल कपूर तक के भाइयों की जोड़ी शामिल है।
रविवार को ब्रदर्स डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर आपको बॉलीवुड के कुछ खास भाइयों को जोड़ियों के बारे में बता रहे हैं। इन जोड़ियों में एक भाई सुपरस्टार बन गया और दूसरा फ्लॉप ही रहा। जानते हैं इनके बारे में…
27
आमिर खान- फैसल खान
आमिर खान- फैसल खान दोनों सगे भाई हैं। आमिर ने अपनी मेहनत और अदायगी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया और वे सुपरस्टार बन गए। लेकिन उनका भाई फैजल 1-2 फिल्म कर लाइमलाइट से गायब हो गया। आज भी वो गुमनाम जिंदगी बसर कर रहा हैं।
सलमान खान- सोहेल-अरबाज तीनों भाइयों में सलमान को जितनी हाइप और स्टारडम मिला, उतना सोहेल-अरबाज को नहीं मिला। सलमान आज सुपरस्टार है, जबकि अरबाज-सोहेल आज भी एक हिट के लिए मशक्कत कर रहे हैं।
47
अक्षय खन्ना-राहुल खन्ना
अक्षय खन्ना-राहुल खन्ना दोनों सगे भाई है। अक्षय ने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की। हालांकि, राहुल गुमनाम है। राहुल ने अपने करियर में कुछ ही मूवीज में काम किया, लेकिन अपने दम पर हिट एक भी नहीं दे पाए।
57
अनिल कपूर- संजय कपूर
अनिल कपूर- संजय कपूर भी सगे भाई हैं। दोनों ही एक्टर हैं, लेकिन अनिल हिट फिल्मों की वजह से सुपरस्टार बन गए और संजय आज भी हिट के लिए तरस रहे हैं। संजय की एकाध फिल्म ही हिट रही।
67
विक्की कौशल-सनी कौशल
विक्की कौशल-सनी कौशल सगे भाई हैं। विक्की ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में स्टारडम हासिल किया, लेकिन सनी अभी भी सक्सेस पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। उनकी अभी तक कोई मूवी हिट नहीं रही।
77
आदित्य चोपड़ा-उदय चोपड़ा
आदित्य चोपड़ा-उदय चोपड़ा सगे भाई हैं। आदित्य ने फिल्में डायरेक्ट और प्रोड्यूसर कर खूब सफलता हासिल की, लेकिन उदय वो मुकाम हासिल नहीं कर पाए। उदय कुछ हिट फिल्मों का हिस्सा रहे, लेकिन अपने दम पर कोई मूवी सफल नहीं करा पाए। वे काफी समय से लाइमलाइट दूर हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।