Ramayana New Release Date: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का टीजर आउट होने के बाद फैन्स इसकी रिलीज को इंतजार कर रहे हैं। टीजर इतना शानदार था कि लोग इस मूवी को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। इसी बीच इस 4000 करोड़ के बजट वाली फिल्म को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है, जिससे फैन्स बेहद खुश हैं। जानते हैं क्या है ताजी अपडेट…

What Is The New Release Date Of Ramayana: डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल लीड रोल में हैं, इस साल की मोस्ट अवेडेट फिल्मों में से एक है। खबरों की मानें तो ये फिल्म इसी साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन एक नई रिपोर्ट में कुछ और ही जानकारी सामने आई हैं। इनसाइड सूत्रों की मानें तो मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट बदलने का प्लान बनाया है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म को जो इसी साल दिवाली पर रिलीज होनी अब उसके पहले ही रिलीज कर दी जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों बदली रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की रिलीज डेट

बॉलीवुड हंगामा की इनसाइड खबर की मानें तो 4000 करोड़ की फिल्म रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​चाहते हैं कि ये फिल्म दिवाली से पहले अपनी पहचान बना ले। वे चाहते हैं कि फिल्म की चर्चा हर जगह फैले ताकि दूसरे वीक में फिल्म का कारोबार चरम पर पहुंच जाए। वे न सिर्फ दिवाली से पहले फिल्म रिलीज करके बल्कि त्योहारों के चलते पहले वीक से भी ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म लाकर कारोबार को नए सिरे से परिभाषित करना चाहते हैं। फिल्म को एक हफ्ते पहले रिलीज करने पर बातचीत चल रही है और जल्द ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। सूत्र ने ये भी बताया कि रामायण की डिस्ट्रीब्यूशन डील को अंतिम रूप देने के बाद निर्माता नई रिलीज तिथि की घोषणा करेंगे। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो रामायण 30 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो सकती है। इसी बीच इस साल की शुरुआत में निर्माताओं ने रणबीर कपूर के राम अवतार का प्रोमो जारी किया था। इस प्रोमो को नेटिजन्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और अब सभी रामायण के ट्रेलर को देखने का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें.. Ram Charan-Janhvi Kapoor Networth: राम चरण-जाह्नवी कपूर के पास कितनी दौलत, ज्यादा अमीर कौन?

कितने पार्ट में बनी है रामायण, कौन-कौन कर रहा काम

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को दो पार्ट में बनाया गया है। इसका पहला पार्ट इसी साल और अगला पार्ट 2027 में रिलीज होगा। इसके प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं। 4000 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, सनी देओल, यश, रवि दूबे, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, अमिताभ बच्चन, इंदिरा कृष्णन, काजल अग्रवाल, मोहित रैना, कुणाल कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। रणबीर कपूर फिल्म में प्रभु श्रीराम का रोल कर रहें हैं, जबकि साई पल्लवी सीता का रोल निभा रहीं हैं। वहीं सुपरस्टार यश लंकापति रावण के रोल में हैं तो रवि दूबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहें हैं। सनी देओल हनुमान का किरदार निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें.. Cannes 2026: ऐश्वर्या राय बच्चन के 2 लुक ने ढाया कहर, बेटी आराध्या ने लूटी महफिल, PHOTOS