2026 की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, 7 दिन में 10 करोड़ से नीचे सिमटी, डुबो दी 90% से ज्यादा लागत

Published : Sep 18, 2026, 11:10 AM IST
Haiwaan Box Office Collection Day 7

सार

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म‘हैवान’ बड़ी उम्मीदों के साथ बॉक्स ऑफिस पर उतारी गई थी। लेकिन पहले हफ्ते में ही इसकी कमाई का आलम यह रहा कि यह 2026 की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म बन गई है। इसने मेकर्स का 90 फीसदी से ज्यादा बजट डुबा दिया है।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी के बावजूद ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खींचने में नाकाम रही है। रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई उम्मीद से काफी नीचे रही और शुरुआती दिनों के बाद इसमें किसी बड़े उछाल के संकेत भी नहीं दिखे। साइकोलॉजिकल एक्शन थ्रिलर के तौर पर आई इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से मजबूत सपोर्ट नहीं मिला। नतीजा यह रहा कि पहले हफ्ते का सफर खत्म होते-होते फिल्म की कमाई बेहद सीमित दायरे में सिमट गई और महा-डिजास्टर साबित हुई।

'हैवान' ने 7वें दिन कितनी कमाई की, पहले हफ्ते का कलेक्शन कितना?

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'हैवान' 11 सितम्बर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई और 17 सितम्बर को इसने पहला हफ्ता कंप्लीट किया। लेकिन हालात ये हैं कि एक हफ्ते बाद ही फिल्म पर्दे से उतरने की कगार पर पहुंच गई है। पहले गुरुवार यानी 7वें दिन इस फिल्म ने लगभग 55 लाख रुपए का कलेक्शन किया। 7 दिन यानी पहले हफ्ते में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन महज 9.85 करोड़ रुपए हुआ है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 11.76 करोड़ रुपए पहुंचा है। 7वें दिन फिल्म ने ओवरसीज से सिर्फ 10 लाख रुपए कमाए, जिसके चलते विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 3.35 करोड़ रुपए पहुंच पाया है। कुल मिलाकर पहले हफ्ते में फिल्म वर्ल्डवाइड ग्रॉस 15.11 करोड़ रुपए पर सिमट गई है।

यह भी पढ़ें :'हनुमान अंश' के 6 हफ्ते: कमाई लागत से 135 गुना, प्रॉफिट 13421%, जानिए वर्ल्डवाइड कलेक्शन

'हैवान' ने पहले हफ्ते में हर दिन कितनी कमाई की?

दिननेट कलेक्शन
पहला दिन (शुक्रवार)3 करोड़ रुपए
दूसरा दिन (शनिवार)2.5 करोड़ रुपए
तीसरा दिन (रविवार)1.85 करोड़ रुपए
चौथा दिन (सोमवार)70 लाख रुपए
पांचवां दिन (मंगलवार)70 लाख रुपए
छठा दिन (बुधवार)55 लाख रुपए
सातवां दिन (गुरुवार)55 लाख रुपए
टोटल नेट कलेक्शन9.85 करोड़ रुपए

'हैवान' का बजट और उसकी रिकवरी

रिपोर्ट्स की मानें तो 'हैवान' का निर्माण लगभग 130 करोड़ रुपए में हुआ है। फिल्म ने 7 दिन में सिर्फ 9.85 करोड़ रुपए कमाए। यानी बजट रिकवरी के लिए अभी इसे 120.15 करोड़ रुपए और कमाने होंगे। लेकिन यह साफतौर पर नामुमकिन लग रहा है। जिस तरह की फिल्म की रफ़्तार है, उसे देखते हुए इसका दूसरे हफ्ते से आगे टिक पाना मुश्किल लग रहा है। ऐसी सूरत में फिल्म पर लगी मेकर्स की 90 फीसदी से ज्यादा लागत डूबना तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : 'हनुमान अंश' से चमका इस एक्टर की तकदीर का सितारा, सलमान खान के साथ यह बड़ी फिल्म मिली

हालांकि, गनीमत यह है कि फिल्म कथिततौर पर नॉन थिएट्रिकल राइट्स से 70 फीसदी लागत रिलीज पहले ही वसूल कर चुकी थी। अपुष्ट रिपोर्ट्स में बताया जा चुका है कि सोनी नेटवर्क ने फिल्म के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स 80 करोड़ रुपए में खरीद लिए थे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

बप्पा के दर्शन को पहुंचे सलमान खान, कार में बैठते ही दिखे नाराज? वायरल हुआ वीडियो
'मिर्जापुर द मूवी' ने 14वें दिन किया धमाल, आमिर की मूवी का तोड़ा रिकॉर्ड, नजर अब शाहरुख और अजय पर