
सलमान खान जहां भी पहुंचते हैं, उनके आसपास फैंस की भीड़ जुटना आम बात है। 17 सितंबर को एक्टर मुंबई के बांद्रा स्थित वांद्रे पश्चिम सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। दर्शन के बाद सलमान खान सुरक्षा घेरे के बीच भीड़ को पार करते हुए अपनी कार तक पहुंचे। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
सलमान खान ने गणपति पंडाल में बप्पा के दर्शन किए। इसके बाद जब वह बाहर निकले तो बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए मौजूद थे। सुरक्षा के बीच सलमान किसी तरह भीड़ से निकलकर अपनी गाड़ी तक पहुंचे।इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। उनके आसपास फैंस और कैमरों की काफी भीड़ नजर आई।
वायरल वीडियो के अगले हिस्से में सलमान खान कार में बैठने के बाद अपने ड्राइवर की तरफ देखते हुए कुछ कहते नजर आते हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव देखकर ऐसा लग रहा है कि वह नाराज हैं। हालांकि, सिर्फ वीडियो के आधार पर यह कहना मुश्किल है कि सलमान ड्राइवर को डांट रहे थे या उनसे सामान्य बातचीत कर रहे थे। वीडियो में उनकी बात साफ सुनाई नहीं देती है, इसलिए उनकी नाराजगी की वजह को लेकर कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है।
Why Salman Khan is scolding his driver like this.
Just few moments before he was showing too much simplicity and humbleness in him pic.twitter.com/0h8SiJnTHp— Gagan Choudhary (@trigguuuu) September 18, 2026
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने सलमान के मूड को लेकर कमेंट किया, जबकि कुछ ने कहा कि वीडियो देखकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना ठीक नहीं है एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि सलमान खान का मूड कब बदल जाए, इसका पता नहीं चलता। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि एक यूजर ने लिखा, “भारत में एक्टर्स को जरूरत से ज्यादा अटेंशन मिल जाता है। आखिर वो भी इंसान हैं। खासकर इस एक्टर के बारे में बात करें तो, जो पहले से ही एरोगेंट और रूड हैं। कैमरे ने कोई नई चीज नहीं पकड़ी है, वो ऐसे ही हैं।”
और पढ़ें: 'खा लेता तो मर नहीं जाता', 'रामायण' के राम रणबीर कपूर ने किया प्रसाद खाने से मना तो भड़क उठे लोग!
वांद्रे पश्चिम सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में सलमान खान के पहुंचने की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए। यह मंडल बांद्रा वेस्ट में आयोजित होने वाले प्रमुख गणेशोत्सव आयोजनों में शामिल है। हाल के दिनों में यहां कई जानी-मानी हस्तियां बप्पा के दर्शन के लिए पहुंची हैं। सलमान इससे पहले अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी के कार्यक्रमों में भी नजर आए थे। उनके भाई सोहेल खान के घर हुए गणपति समारोह में भी उन्होंने परिवार के साथ पूजा और आरती में हिस्सा लिया था।
और पढ़ें: 'हनुमान अंश' से चमका इस एक्टर की तकदीर का सितारा, सलमान खान के साथ यह बड़ी फिल्म मिली
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।