
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के सेलेब्स भी उन्हें बधाई दिए। इतना ही नहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक खास ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि वो मुंबई के 20 स्कूलों को रिफर्बिश करेंगे। यानी स्कूल में बदलाव करेंगे।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जुड़ते हुए आलिया भट्ट ने बताया कि वह अपने पति और एक्टर रणबीर कपूर के साथ मिलकर मुंबई के 20 बीएमसी स्कूलों में बदलाव करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई भी दी।
आलिया के मुताबिक, इन 20 स्कूलों को बेहतर तरीके से तैयार करने का काम BMC की सिफारिशों के आधार पर किया जाएगा। इसका मकसद बच्चों के लिए पढ़ाई के बेहतर और सुविधाजनक माहौल में योगदान देना है। न्होंने अपने जन्मदिन संदेश में इस पहल को सामूहिक भागीदारी और समाज के लिए कुछ करने की सोच से जोड़ा। रणबीर और आलिया की ओर से स्कूलों को रिफर्बिश करने का यह संकल्प इसी अभियान के तहत सामने आया है। बता दें कि 20 स्कूल को रिफर्बिश करने में करोड़ों का खर्च आएगा।
Happy Birthday to our Hon’ble Prime Minister @narendramodi ji! Wishing you a healthy and fulfilling year ahead. The spirit of #SevaSankalpAbhiyaan reflects a wonderful vision of collective action and giving back. To mark this day and support the cause, Ranbir and I are pledging…
— Alia Bhatt (@aliaa08) September 17, 2026
‘सेवा संकल्प अभियान’ पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके से जुड़ा एक महीने का अभियान है। बीजेपी की ओर से इसकी घोषणा की गई थी। अभियान के तहत सेवा, जनभागीदारी और अलग-अलग सामाजिक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आलिया भट्ट बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद ‘हाईवे’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘राजी’, ‘गली बॉय’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसी फिल्मों में काम किया। आलिया अब अपने पति रणबीर कपूर के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगी। फिल्म में विक्की कौशल भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसकी रिलीज जनवरी 2027 के लिए तय बताई गई है।
और पढ़ें: 4000 करोड़ की 'रामायणम्' का नया पोस्टर देख क्रेजी हुए फैन्स, जानिए इसमें ऐसा क्या है ख़ास?
रणबीर कपूर बॉलीवुड के प्रमुख अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने 2007 में ‘सांवरिया’ से एक्टिंग करियर शुरू किया था। ‘रॉकस्टार’, ‘बर्फी!’, ‘तमाशा’, ‘संजू’, ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों में उनके काम को काफी चर्चा मिली है। रणबीर की आने वाली फिल्मों में ‘रामायण’ और संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ शामिल हैं। ‘रामायणम्' में वह भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि ‘लव एंड वॉर’ में वह आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ दिखाई देंगे।
और पढ़ें: 'खा लेता तो मर नहीं जाता', 'रामायण' के राम रणबीर कपूर ने किया प्रसाद खाने से मना तो भड़क उठे लोग!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।