रणबीर कपूर का गणपति पूजा के दौरान प्रसाद लेने से मना करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। ‘रामायण’ में राम बनने जा रहे एक्टर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए।

रणबीर कपूर एक बार फिर सोशल मीडिया चर्चा के केंद्र में हैं। वजह उनका कोई नया बयान या अपकमिंग फिल्म का सीन नहीं, बल्कि गणपति पूजा से जुड़ा एक पुराना वीडियो है, जो इन दिनों दोबारा वायरल हो रहा है। वीडियो में रणबीर पूजा के बाद प्रसाद लेने से मना करते हुए डाइट का हवाला देते दिखाई देते हैं। इसी क्लिप को लेकर सोशल मीडिया के एक वर्ग ने एक्टर की आलोचना शुरू कर दी। खास बात यह है कि यह वीडियो ऐसे वक्त सामने आया है, जब रणबीर नितेश तिवारी की मोस्ट अवैटेड फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं।

रणबीर कपूर का पुराना गणपति वीडियो फिर वायरल

वायरल हो रही क्लिप कथित तौर पर 2023 की है। वीडियो में रणबीर कपूर मुंबई में गणपति बप्पा के दर्शन और पूजा करते नजर आते हैं। पूजा के बाद वह पैपराजी के बीच मोदक बांटते भी दिखाई देते हैं। इसी दौरान जब उन्हें प्रसाद दिया जाता है, तो वह उसे लेने से मना कर देते हैं। रणबीर कहते सुनाई देते हैं, “मैं तो डाइट पर हूं, तुम खा लो।” मौजूदा रिपोर्टों के मुताबिक, यही पुरानी क्लिप अब सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हुई है और इसी के बाद एक्टर को लेकर बहस शुरू हो गई।

View post on Instagram
 

यह भी पढ़ें : कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा की 'श्री रामायण कथा' का ट्रेलर देख भड़के लोग, बोले- भगवान से डरो'

‘मैं डाइट पर हूं’ वाले बयान पर यूजर्स ने क्या कहा?

वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने रणबीर के प्रसाद लेने से इनकार करने पर नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, “बीफ मैन।” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “सीरियसली कहूं तो प्रसाद का एक टुकड़ा आपकी सेहत पर असर नहीं डालेगा। ये डाइट वाला कारण बिल्कुल बकवास दिया है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इसको बीफ दे देते तो ये खा लेता,” जबकि एक और कमेंट में कहा गया, “एक छोटी सी बाइट खा लेता तो मर नहीं जाता।”

‘रामायण’ में भगवान राम बनेंगे रणबीर कपूर

पुराने वीडियो के दोबारा वायरल होने की एक वजह रणबीर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ भी है। नितेश तिवारी की दो हिस्सों में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट में अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर और शीबा चड्ढा भी शामिल हैं। अरुण गोविल दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी, काजल अग्रवाल मंदोदरी और शीबा चड्ढा मंथरा की भूमिका निभा रही हैं। ‘रामायण: पार्ट 1’ की अंतरराष्ट्रीय रिलीज 6 नवंबर 2026 तय की गई है, जबकि भारत में फिल्म दिवाली के मौके पर 8 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर आएगा।

यह भी पढ़ें : राम मंदिर फैसले से दुखी स्वरा भास्कर ने आमिर-सलमान को क्यों किया था मैसेज? 33 सेकेंड का Video Viral

रणबीर कपूर की अपकमिंग मूवीज

रणबीर के पास ‘रामायण’ के अलावा ‘एनिमल पार्क’ और ‘लव एंड वॉर’ भी हैं। ‘लव एंड वॉर’ में वह आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे। ऐसे में पुराने वीडियो के वायरल होने से उनके मौजूदा प्रोजेक्ट ‘रामायण’ को लेकर सोशल मीडिया चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है।