'हनुमान अंश' ने फिर तोड़ा 'धुरंधर' का घमंड, 5वें सोमवार '2 गुना' कमा नं. 1 की गद्दी से हटाया

Published : Sep 08, 2026, 06:46 PM IST
Hanuman Ansh Beats Dhurandhar in Fifth Monday Collection

सार

नीम करोली बाबा की बायोपिक ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए पांचवें सोमवार 10 करोड़ कमाए और ‘धुरंधर’ को बड़े अंतर से पछाड़कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। पांचवें हफ्ते में पहुंच चुकी यह फिल्म अब ऐसे आंकड़े दर्ज कर रही है, जिन्हें देखकर ट्रेड भी हैरान है। सोमवार को इसके कलेक्शन ने बॉलीवुड की हर फिल्म के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' भी शामिल है, जो अभी तक इस लिस्ट में पहले नंबर पर थी। खास बात यह है कि फिल्म ने अपने पांचवें शुक्रवार जितनी ही कमाई पांचवें सोमवार को भी की। यानी वीकडेज में भी इसकी पकड़ कमजोर नहीं पड़ी। इसी जबरदस्त ट्रेंड के दम पर ‘हनुमान अंश’ ने अब 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में भी ऊपर बढ़ने की तैयारी कर ली है।

बड़ा रिकॉर्ड: ‘हनुमान अंश’ ने पांचवें सोमवार कितने कमाए?

32वें दिन यानी पांचवें सोमवार को शोभिनव सत्य स्टारर ‘हनुमान अंश’ ने भारत में 10 करोड़ रुपए नेट का कलेक्शन किया। खास बात यह है कि 29वें दिन पांचवें शुक्रवार को भी फिल्म ने 10 करोड़ रुपए कमाए थे। यानी तीन दिन बाद भी सोमवार की कमाई में कोई गिरावट नहीं आई। इस प्रदर्शन के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 132.13 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 155.94 करोड़ रुपए पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें : Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie: जानिए सोमवार के कलेक्शन में कौन किस पर भारी?

धुरंधर का रिकॉर्ड टूटा: 5वें सोमवार में बनाया नया इतिहास

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित ‘हनुमान अंश’ ने पांचवें सोमवार की कमाई में ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘धुरंधर’ ने अपने पांचवें सोमवार 5.4 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि ‘हनुमान अंश’ ने 10 करोड़ रुपए का आंकड़ा छुआ, जो 'धुरंधर' के मुकाबले लगभग दो गुना है। ‘हनुमान अंश’ ने ‘धुरंधर’ से करीब 85.19 फीसदी ज्यादा कमाई की। इसके साथ ही यह पांचवें सोमवार की कमाई करने वाली बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।

5वें सोमवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 बॉलीवुड फ़िल्में

रैंकफिल्म5वें सोमवार की कमाई
1हनुमान अंश10 करोड़
2धुरंधर5.4 करोड़
3स्त्री 23.17 करोड़
4छावा2.52 करोड़
5धुरंधर 21.93 करोड़

यह भी पढ़ें :'हनुमान अंश' के वायरल गाने 'पार्वती' के बोल क्या हैं? इसमें आए शब्दों का मतलब भी जानिए

2026 बॉक्स ऑफिस: छठे नंबर पर पहुंचेगी ‘हनुमान अंश’?

132.13 करोड़ रुपए के साथ ‘हनुमान अंश’ फिलहाल 2026 की बॉलीवुड फिल्मों में सातवें नंबर पर है। अब 33वें दिन फिल्म 137.93 करोड़ रुपए वाली ‘वेलकम टू द जंगल’ को पीछे छोड़कर छठे स्थान पर पहुंच सकती है। इस साल की सबसे कमाऊ टॉप 7 फ़िल्में इस प्रकार हैं :-

रैंकफिल्मभारत में नेट कलेक्शन
1धुरंधर 21110.12 करोड़ रुपए
2‘बॉर्डर 2362.76 करोड़ रुपए
3भूत बंगला199.23 करोड़ रुपए
4धमाल 4177.92 करोड़ रुपए
5आवारापन 2155.91 करोड़ रुपए
6वेलकम टू द जंगल137.93 करोड़ रुपए
7हनुमान अंश132.13 करोड़ रुपए

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

बॉक्स ऑफिस हिस्ट्री रिपीट! ‘हनुमान अंश’ ने 51 साल बाद दोहराया ‘जय संतोषी मां’ का इतिहास
‘धुरंधर’ का उड़ाया मजाक! तिग्मांशु धूलिया बोले- ‘1 आदमी पाकिस्तान जाकर तबाही मचा देता है ये कोई स्टोरी है?’