67वें दिन भी जारी है ‘हनुमान अंश’ की कमाई, सोमवार को करोड़ों में पहुंचा कलेक्शन

Published : Oct 13, 2026, 09:17 AM IST
hanuman ansh

सार

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 67: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ने 67वें दिन भी एक करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया। जानें भारत और दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई।

हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) ने सिनेमाघरों में दो महीने से ज्यादा का सफर पूरा करने के बाद भी अपनी कमाई से सबका ध्यान खींचा है। नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी इस फिल्म ने 12 अक्टूबर, सोमवार को 67वें दिन भी अच्छा कलेक्शन दर्ज किया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कमाई करीब 1.25 करोड़ रुपये बताई गई, जबकि इससे पहले वीकेंड पर इसका कलेक्शन 2 करोड़ रुपये से ऊपर रहा था। मूवी की कमाई देखकर ऐसा लग रहा है कि इस पर नीम करोली बाबा की कृपा बरस रही है।

‘हनुमान अंश’ का 67वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

sacnilk.com के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ ने सोमवार को 67वें दिन करीब 1.25 करोड़ रुपये कमाए। यह वीकेंड के मुकाबले कम है, लेकिन रिलीज के दो महीने से ज्यादा समय बाद भी फिल्म का करोड़ों में कलेक्शन करना इसकी लंबी बॉक्स ऑफिस दौड़ को दिखाता है।

‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 67

  • Day 67 इंडिया नेट कलेक्शन- ₹1.25 करोड़
  • हिंदी (Day 67)-₹0.40 करोड़
  • हिंदी शो की संख्या -1,614
  • तेलुगु (Day 4)-₹0.85 करोड़
  • तेलुगु शो की संख्या-1,070
  • कुल शो-2,684
  • कुल इंडिया नेट कलेक्शन-₹335.73 करोड़
  • कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन-₹396.33 करोड़
  • Day 67 ओवरसीज कलेक्शन- ₹0.05 करोड़
  • कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन -₹40.50 करोड़
  • कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन -₹436.83 करोड़

वीकेंड के बाद सोमवार को कितनी घटी कमाई?

‘हनुमान अंश’ ने शनिवार और रविवार को अच्छी कमाई की थी। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, 65वें दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये और 66वें दिन 2.36 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। सोमवार को कमाई घटकर 1.25 करोड़ रुपये रह गई।

और पढ़ें: OTT Releases This Week: ‘कॉफी विद करण 9’ से ‘विजनक्वेस्ट’ तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये 7 फिल्में-सीरीज

नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी है फिल्म

‘हनुमान अंश’ एक भक्ति आधारित बायोपिक फिल्म है, जो नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित है। फिल्म का निर्देशन और निर्माण विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म में शोभिनव सत्या और चंदन आनंद प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी और सुगंधा मल्होत्रा भी कलाकारों में शामिल हैं। यह फिल्म विशाल चतुर्वेदी की किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर बेस्ड है।

और पढ़ें: The Paradise OTT Release: ‘धुरंधर 2’ की राह पर नानी! ‘द पैराडाइज’ के OTT वर्जन के लिए तैयार किया गया नया प्लान

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

OTT Releases This Week: ‘कॉफी विद करण 9’ से ‘विजनक्वेस्ट’ तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये 7 फिल्में-सीरीज
RJ Mite Death: Breaking Bad के एक्टर का 34 साल की उम्र में निधन, जानें कौन थे RJ मिटे?