'हनुमान अंश' ने रचा इतिहास, 37वें दिन हिंदी फिल्मों में बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Published : Sep 13, 2026, 04:06 PM IST
hanuman ansh

सार

‘हनुमान अंश’ ने 37वें दिन बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया। फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये नेट कमाए और ‘धुरंधर’ के 5.75 करोड़ के रिकॉर्ड को तीन गुने से ज्यादा अंतर से पीछे छोड़ दिया

'हनुमान अंश’ की कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रिलीज के 37वें दिन भी फिल्म ने ऐसा कलेक्शन किया, जिसने बड़े-बड़े हिट्स को पीछे छोड़ दिया। ‘हनुमान अंश’ ने 37वें दिन हिंदी फिल्मों में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बना दिया है। 2 करोड़ बजट में बनी मूवी ने मेगा बजट में बनी 'धुरंधर' को पीछे छोड़ दिया है। रिलीज के एक महीने से ज्यादा वक्त बाद भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम हैं।

37वें दिन ‘धुरंधर’ से 3 गुना से ज्यादा कमाई

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने अपने 37वें दिन यानी छठे शनिवार को 18.50 करोड़ रुपये नेट कमाए। इसके साथ ही इसने 37वें दिन की कमाई के मामले में ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ‘धुरंधर’ ने अपने 37वें दिन 5.75 करोड़ रुपये नेट कमाए थे। यानी इस फिल्म ने ‘धुरंधर’ के आंकड़े से तीन गुने से भी ज्यादा कलेक्शन किया।

37वें दिन इन मूवी की कमाई

  • हनुमान अंश-18.50 करोड़ रुपये
  • धुरंधर- 5.75 करोड़
  • स्त्री 2- 5 करोड़
  • जवान- 4.75 करोड़
  • छावा- 3.50 करोड़

छठे हफ्ते में भी जोरदार कमाई

‘हनुमान अंश’ की रफ्तार सिर्फ एक दिन के रिकॉर्ड तक सीमित नहीं है। फिल्म ने अपने छठे हफ्ते के शुरुआती दो दिनों में ही कम से कम 29 करोड़ रुपये नेट कमा लिए हैं।Sacnilk के अनुसार, यह आंकड़ा पांचवें हफ्ते के शुरुआती दो दिनों की कमाई से करीब 10 फीसदी ज्यादा है। फिल्म अब छठे वीकेंड में करीब 50 करोड़ रुपये नेट तक पहुंचने की ओर बढ़ रही है। छठे हफ्ते की कमाई के मामले में भी ‘हनुमान अंश’ ने ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म के छठे हफ्ते के शुरुआती दो दिनों का कलेक्शन 29 करोड़ रुपये है, जबकि ‘धुरंधर’ ने छठे हफ्ते में कुल 26.35 करोड़ रुपये नेट कमाए थे।

और पढ़ें: 'हनुमान अंश' का ऑस्कर जाने का मौका हाथ से निकला, प्रोड्यूसर से हो गई ये बड़ी चूक

‘हनुमान अंश’ किस बारे में है?

‘हनुमान अंश’ का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। यह फिल्म आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित बताई गई है। फिल्म में शोभिनव सत्य समेत कई कलाकार नजर आए हैं। फिल्म के भजन और गाने घर-घर बज रहे हैं।

और पढ़ें: 37वें दिन भी 'हनुमान अंश' का बजा डंका, शनिवार को 'मिर्जापुर द मूवी' से इतने करोड़ ज्यादा कमाए

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

41 की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी माहिरा खान, TIFF में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
उदिति सिंह इस पॉपुलर TV एक्टर की थीं गर्लफ्रेंड, लंदन छोड़ इंडिया आईं लेकिन No शादी