'हनुमान अंश' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, 31वें दिन कर डाली ओपनिंग से 227 गुना कमाई

Published : Sep 07, 2026, 09:42 AM IST
Hanuman Ansh Day 31 Box Office Collection

सार

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर ग़दर मचा रही है।31वें दिन फिल्म ने जबरदस्त छलांग लगाई। रविवार की मजबूत कमाई ने फिल्म को नेट कलेक्शन के मामले में 100 करोड़ के पार पहुंचाकर इसकी रफ्तार फिर बढ़ा दी।

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस सफर लगातार चौंका रहा है। रिलीज के एक महीने बाद भी फिल्म की कमाई में ऐसी तेजी देखने को मिल रही है, जिसने इसे इंडियन सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना दिया है। रविवार को फिल्म ने पिछले दिन के मुकाबले शानदार ग्रोथ दर्ज की और पांचवें वीकेंड को अब तक का सबसे बड़ा वीकेंड बना दिया। खास बात यह है कि दर्शकों की दिलचस्पी अब भी मजबूत बनी हुई है और हिंदी 2डी शोज में शाम के वक्त जबरदस्त ऑक्यूपेंसी देखने को मिली। आध्यात्मिक कहानी और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म ने थिएटर में अपनी पकड़ बनाए रखी है।

'हनुमान अंश' का 31वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा?

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने 31वें दिन भारत में लगभग 22.75 करोड़ रुपए नेट कमाए। यह कलेक्शन 7,077 शोज से आया। रविवार की कमाई ने पिछले दिन के मुकाबले बड़ा उछाल दिखाया। फिल्म ने 30वें दिन 16.50 करोड़ रुपए नेट कमाए थे, जबकि 31वें दिन आंकड़ा 22.75 करोड़ रुपए पहुंच गया। यानी एक दिन में 37.9 प्रतिशत की ग्रोथ हुई और फिल्म ने अतिरिक्त 6.25 करोड़ रुपए जोड़े। अगर ओपनिंग (पहले दिन के) कलेक्शन 10 लाख रुपए से तुलना करें तो 31वें दिन फिल्म ने 227.5 गुना ज्यादा कमाई की है। वहीं लागत (1.8 करोड़ रुपए) के मुकाबले 12.6 गुना से ज्यादा फिल्म ने अकेले पांचवें रविवार कूटे हैं। इसके साथ फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 122.13 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 144.40 करोड़ रुपए बताया गया है।

'हनुमान अंश' की 31वें दिन की ऑक्यूपेंसी कितनी रही?

31वें दिन 'हनुमान अंश' की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 78.54 प्रतिशत रही। सुबह से रात के शो में ऑक्यूपेंसी का पूरा लेखा-जोखा इस प्रकार है :-

शो टाइमऑक्यूपेंसी प्रतिशत
सुबह के शोज57%
दोपहर के शोज86.62%
शाम के शोज92.85%
रात के शोज77.69%
ओवरऑल ऑक्यूपेंसी78.54%

'हनुमान अंश' का पांचवां वीकेंड कैसा रहा?

पांचवां वीकेंड फिल्म के लिए बेहद अहम साबित हुआ। 29वें दिन फिल्म ने 10 करोड़ रुपए, 30वें दिन 16.50 करोड़ रुपए और 31वें दिन 22.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर पांचवें वीकेंड में फिल्म ने 49.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जो 5वें वीकेंड में आज तक कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं कर पाई है। लगातार बढ़ते आंकड़े बताते हैं कि फिल्म जल्दी ही 200 करोड़ के आंकड़े के पार भी जा सकती है या संभव है कि उससे भी ज्यादा कलेक्शन करे।

'हनुमान अंश' हर हफ्ते कमाई कैसी रही?

हफ्ता नेट कलेक्शन
पहला हफ्ता1.08 करोड़ रुपए
दूसरा हफ्ता40 लाख रुपए
तीसरा हफ्ता10.40 करोड़ रुपए
चौथा हफ्ता61 करोड़ रुपए
पांचवां हफ्ता49.75 करोड़ रुपए (शुरुआती 3 दिन में)
कुल इंडिया नेट कलेक्शन122.13 करोड़ रुपए

हनुमान अंश की कहानी किस पर आधारित है?

डॉ. विशाल चतुर्वेदी की लिखी, निर्देशित और निर्मित यह फिल्म प्रस्तावित ट्रिलॉजी की पहली कड़ी है। कहानी उनकी किताब ‘डिवाइन डेटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर आधारित है और नीम करौली बाबा की शुरुआती जिंदगी को दिखाती है। प्री-इंडिपेंडेंस भारत में सेट कहानी में युवा लक्ष्मी नारायण मां की मौत के बाद घर छोड़कर ईश्वर की तलाश में उत्तर भारत की यात्रा पर निकलता है। इसी आध्यात्मिक सफर के अनुभव आगे चलकर उसके नीम करौली बाबा बनने की यात्रा को आकार देते हैं। फिल्म में शोभिनव सत्य, विहान शेडगे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और अनिल रस्तोगी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bigg Boss 20: 16 कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुआ सलमान खान का शो, जानिए किस-किसने ली एंट्री?
Mirzapur The Movie Collection Day 3: तीन में 100 करोड़ पार हुई 'मिर्जापुर', रविवार को की इतनी कमाई