Published : Sep 18, 2026, 07:00 AM ISTUpdated : Sep 18, 2026, 11:22 AM IST
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। धीमी शुरुआत के बाद फिल्म ने ऐसा जोर पकड़ा कि अब इसकी कमाई लगातार नए मुकाम छू रही है। छठे हफ्ते में इस फिल्म ने 80 करोड़ रुपए से ज्यादा कूटे। जानिए फिल्म की 42वें दिन बाद की कुल कमाई ...
बाबा नीम करोली के जीवन पर बनी ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज को 6 हफ्ते हो गए हैं, लेकिन अब भी बंपर कमाई जारी है। 42वें दिन यानी छठे गुरुवार को इस फिल्म ने भारत में नेट 6.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अब फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपए का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। करीब 1.5–2 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म की यह सफलता लगातार चर्चा में है।
25
‘हनुमान अंश’ का कुल कलेक्शन कितना हुआ
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 42 दिन में‘हनुमान अंश’ ने भारत में नेट कलेक्शन 243.38 करोड़ रुपए और इंडिया ग्रॉस करीब 287.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसमें से 80.25 करोड़ रुपए की कमाई इस फिल्म ने सिर्फ छठे हफ्ते में की है।
42वें दिन विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' ने विदेशों से ग्रॉस लगभग 1.50 करोड़ रुपए कमाए, जिसके चलते इसका ओवरसीज कलेक्शन 21.75 करोड़ रुपए हो गया है। भारत का ग्रॉस कलेक्शन 87.40 करोड़ रुपए इसमें शामिल करने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 309.15 करोड़ रुपए हो जाता है।
45
'हनुमान अंश' का बजट और प्रॉफिट
रिपोर्ट्स की मानें तो शोभिनव सत्य स्टारर 'हनुमान अंश' का बजट लगभग 1.8 करोड़ रुपए है। इस हिसाब से देखें तो भारत में यह फिल्म लागत से 135 गुना से ज्यादा कमा चुकी है। भारत में नेट कलेक्शन में से फिल्म का बजट निकालने के बाद इसका प्रॉफिट 241.58 करोड़ रुपए होता है, जो लागत का 13421 फीसदी से ज्यादा है।
‘हनुमान अंश’ बाबा नीम करोली के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म है। कहानी में उनके जीवन, भक्ति और लोगों के साथ उनके जुड़ाव को दिखाया गया है। फिल्म में शोभिनव सत्य ने बाबा नीम करोली का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों से काफी प्यार मिला है। फिल्म में चंदन के. आनंद, पूर्णिमा तिवारी, विहान शेडगे और अनिल रस्तोगी जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।