'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा, 7वें शुक्रवार पहले दिन से 50 गुना कमा डाले

Published : Sep 19, 2026, 08:02 AM IST
Hanuman Ansh 7th Friday Box Office Report

सार

Hanuman Ansh Day 43 Collection: हनुमान अंश’ ने सातवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। फिल्म ने 43वें दिन नई कमाई जोड़ी और अब घरेलू नेट कलेक्शन 250 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर सातवें हफ्ते में भी शानदार शुरुआत की है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस स्पिरिचुअल ड्रामा ने शुक्रवार को भी सिनेमाघरों में दर्शकों को जोड़े रखा। 43वें दिन फिल्म की कमाई में पिछले दिन के मुकाबले गिरावट जरूर आई, लेकिन लंबी थिएट्रिकल रन के बीच इसका प्रदर्शन लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। घरेलू बाजार के साथ ओवरसीज कमाई ने भी फिल्म के कुल आंकड़े को नई ऊंचाई दी है। खास बात यह है कि फिल्म की कमाई का बड़ा हिस्सा बाद के हफ्तों में आया, जिससे इसकी बॉक्स ऑफिस कहानी और दिलचस्प हो गई है।

हनुमान अंश ने सातवें शुक्रवार कितनी कमाई की?

सैकनिल्क के मुताबिक, 18 सितंबर यानी सातवें शुक्रवार को ‘हनुमान अंश’ ने भारत में 5 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म के 6,462 शो रहे और कुल ऑक्यूपेंसी 18.0 प्रतिशत दर्ज हुई। 43वें दिन की कमाई पिछले दिन के 6.25 करोड़ रुपए के मुकाबले 20 प्रतिशत कम रही। लेकिन ओपनिंग कलेक्शन से तुलना करें तो इसने सातवें शुक्रवार को 50 गुना कमाई की है। पहले शुक्रवार को फिल्म की कमाई सिर्फ 10 लाख रुपए रही थी। इसके साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 248.38 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस 293.30 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें : 'हनुमान अंश' छठे हफ्ते की सबसे कमाऊ फिल्म, 'कांतारा' से छीना नं. 1 का ताज, 'धुरंधर 2' टॉप 5 से बाहर

हनुमान अंश वर्ल्डवाइड कलेक्शन 316 करोड़ के पार

घरेलू कमाई के साथ फिल्म को विदेशी बाजारों से भी योगदान मिला। 43वें दिन ओवरसीज ग्रॉस 1.25 करोड़ रुपए रहा और कुल ओवरसीज कलेक्शन 23.00 करोड़ रुपए हो गया। इंडिया ग्रॉस को जोड़ने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस अब 316.30 करोड़ रुपए है।

हनुमान अंश छठा हफ्ता: 80.25 करोड़ की कमाई

फिल्म के साप्ताहिक आंकड़ों पर नजर डालें तो पहले हफ्ते में 1.08 करोड़, दूसरे हफ्ते में 40 लाख, तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ और चौथे हफ्ते में 61 करोड़ रुपए आए। पांचवें हफ्ते ने 90.25 करोड़ रुपए जोड़े। वहीं छठे हफ्ते का कुल नेट कलेक्शन 80.25 करोड़ रुपए रहा। आंकड़े बताते हैं कि फिल्म ने शुरुआती दौर के बाद अपनी कमाई में बड़ा उछाल दर्ज किया।

यह भी पढ़ें : 2026 की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, 7 दिन में 10 करोड़ से नीचे सिमटी, डुबो दी 90% से ज्यादा लागत

हनुमान अंश कहानी और स्टार कास्ट

विशाल चतुर्वेदी की लिखी और निर्देशित यह हिंदी स्पिरिचुअल ड्रामा आजादी से पहले के भारत की पृष्ठभूमि में युवा लक्ष्मी नारायण की कहानी दिखाती है। मां की मौत के बाद वह ईश्वर की तलाश में घर छोड़ देता है। उत्तर भारत की यात्रा के दौरान उसका आध्यात्मिक सफर आगे बढ़ता है और यही यात्रा उसे नीम करौली बाबा के रूप में परिवर्तन की ओर ले जाती है। फिल्म में विहान शेडगे, शोभिनव सत्य और चंदन आनंद लीड रोल में हैं। अनिल रस्तोगी, सुगंधा मल्होत्रा, भागवंदास पटेल, नेहा परांजपे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Video: गणेश विसर्जन में पीछे मुड़कर क्यों चलीं आलिया? वीडियो पर छिड़ी बहस
'हनुमान अंश' छठे हफ्ते की सबसे कमाऊ फिल्म, 'कांतारा' से छीना नं. 1 का ताज, 'धुरंधर 2' टॉप 5 से बाहर