- Home
- Entertainment
- 'हनुमान अंश' छठे हफ्ते की सबसे कमाऊ फिल्म, 'कांतारा' से छीना नं. 1 का ताज, 'धुरंधर 2' टॉप 5 से बाहर
'हनुमान अंश' छठे हफ्ते की सबसे कमाऊ फिल्म, 'कांतारा' से छीना नं. 1 का ताज, 'धुरंधर 2' टॉप 5 से बाहर
‘हनुमान अंश’ ने छठे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर अपना ऐतिहासिक सफर जारी रखा। छठे हफ्ते की कमाई में फिल्म ने अब तक की नं. 1 इंडियन फिल्म 'कांतारा' को पीछे छोड़ दिया है, जबकि 'धुरंधर 2' को टॉप 5 की लिस्ट से बाहर कर दिया है।

हनुमान अंश ने छठे गुरुवार कितनी कमाई की?
‘हनुमान अंश’ ने 42वें दिन यानी छठे गुरुवार को 6.25 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इससे एक दिन पहले फिल्म ने 6 करोड़ रुपए कमाए थे। यानी डे 42 पर कमाई में 4.17% की बढ़त दर्ज हुई। लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म की रफ्तार अब धीरे-धीरे स्थिर होती नजर आ रही है।

छठे हफ्ते में 'हनुमान अंश' का कुल कलेक्शन कितना हुआ?
छठे हफ्ते में ‘हनुमान अंश’ ने कुल 80.25 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। हालांकि यह पांचवें हफ्ते के 90.25 करोड़ रुपए के मुकाबले कम है, लेकिन फिर भी आंकड़ा बेहद बड़ा है। तीसरे हफ्ते से लगातार जबरदस्त ट्रेंडिंग के बाद पहली बार वीक-ऑन-वीक कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें : 2026 की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, 7 दिन में 10 करोड़ से नीचे सिमटी, डुबो दी 90% से ज्यादा लागत
'हनुमान अंश' का टोटल कलेक्शन कितना हुआ?
42 दिनों के बाद ‘हनुमान अंश’ की भारत में कुल नेट कमाई 243.38 करोड़ रुपए पहुंच गई है। फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 287.24 करोड़ रुपए हो चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ की रिलीज तक कोई बड़ी फिल्म नहीं है, ऐसे में फिल्म के पास 300 करोड़ नेट तक पहुंचने का मौका है।
'हनुमान अंश' का वीकवाइज कलेक्शन कैसा रहा?
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार तीसरे हफ्ते के बाद अचानक तेज हुई। फिल्म ने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़, दूसरे में 40 लाख, तीसरे में 10.4 करोड़, चौथे में 61 करोड़, पांचवें में 90.25 करोड़ और छठे हफ्ते में 80.25 करोड़ रुपए कमाए। कुल कलेक्शन 243.38 करोड़ रहा।
यह भी पढ़ें : 'हनुमान अंश' से चमका इस एक्टर की तकदीर का सितारा, सलमान खान के साथ यह बड़ी फिल्म मिली
'हनुमान अंश' बनी छठे हफ्ते की सबसे कमाऊ फिल्म
‘हनुमान अंश’ ने 80.25 करोड़ रुपए के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक का सबसे बड़ा छठा हफ्ता दर्ज किया है। इसने ‘कांतारा’ के 30.17 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, जो 'धुरंधर' अब तक दूसरे पायदान पर थी, वह छठे हफ्ते की कमाई में 'हनुमान अंश' के आसपास भी नहीं है।
छठे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फ़िल्में
हनुमान अंश : 80.25 करोड़ रुपए
कांतारा : 30.17 करोड़ रुपए
धुरंधर : 28.95 करोड़ रुपए
स्त्री 2 : 19.72 करोड़ रुपए
छावा : 16.2 करोड़ रुपए
धुरंधर 2 अभी तक छठे हफ्ते में 5वीं सबसे कमाऊ फिल्म थी, जिसने 12.5 करोड़ रुपए कमाए थे। लेकिन अब यह टॉप 5 से बाहर हो चुकी है।
हनुमान अंश का बजट और स्टार कास्ट
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ का बजट करीब 1.8 करोड़ रुपए बताया गया है। फिल्म को रागिनी एस, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया ए नगर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है। इसमें शोभिनव सत्य, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे अहम भूमिकाओं में हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।