Hanuman Ansh Collection Day 51: 8वें शनिवार फिर रॉकेट बनी 'हनुमान अंश', 300 करोड़ से बस इतनी दूर

Published : Sep 27, 2026, 09:30 AM IST
Hanuman Ansh Day 51 Collection

सार

नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेलते हुए सबको चौंका दिया है। 51वें दिन भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी हुई है। फिल्म 300 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित डिवोशनल फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं आगे निकलती नजर आ रही है। बेहद कम बजट में बनी इस फिल्म ने शुरुआत भले ही धीमी की हो, लेकिन रिलीज के कुछ हफ्तों बाद इसकी कमाई ने अचानक रफ्तार पकड़ ली। अब फिल्म ने सिनेमाघरों में 51 दिन पूरे कर लिए हैं और शनिवार को भी दर्शकों के बीच इसकी पकड़ मजबूत दिखाई दी। खास बात यह है कि नई रिलीज ‘द वन’ के सिनेमाघरों में आने के बावजूद ‘हनुमान अंश’ की कमाई में गिरावट के बजाय उछाल देखने को मिला। फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 300 करोड़ से इंच भर दूर रह गया है।

'हनुमान अंश' ने 51वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा?

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने शनिवार को 51वें दिन 38.85 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की और 6.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को फिल्म की कमाई में लगभग 94 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। फिल्म ने शुक्रवार को 3.35 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म के इस प्रदर्शन को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इतने लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिके रहने के बावजूद इसकी कमाई में लगातार दिलचस्पी बनी हुई है।

हनुमान अंश का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हुआ?

51वें दिन की कमाई जुड़ने के बाद ‘हनुमान अंश’ का नेट इंडिया कलेक्शन 298.03 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वहीं फिल्म का ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 352.10 करोड़ रुपए हो चुका है। माना जा रहा है कि रविवार को यह फिल्म भारत में नेट 300 करोड़ रुपए के आंकड़े को आसानी से पार कर जाएगी, क्योंकि इसके लिए इसे बस 1.97 करोड़ रुपए और कमाने हैं। बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो इसने ग्रॉस 389.85 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। 51वें दिन यानी 8वें शनिवार को फिल्म ने विदेशों में 75 लाख रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसके चलते इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 37.75 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

नीम करोली बाबा पर बनी हनुमान अंश की कहानी क्या है?

‘हनुमान अंश’ एक बायोपिक फिल्म है, जो नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है। फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसकी कहानी नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ से प्रेरित है। फिल्म में शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे भी अहम किरदारों में नजर आते हैं। 7 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म अब 51 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी बनाए हुए है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

फेस्टिवल के बीच अक्टूबर में लगेगा फिल्मों का मेला, दृश्यम 3 समेत ये 11 फिल्में होंगी रिलीज
The Paradise Collection Day 3: नानी की 'द पैराडाइज' 100 करोड़ पार, तीसरे दिन की इतनी कमाई