
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस सफर भारत के बाद अब विदेशों में भी तेजी पकड़ता नजर आ रहा है। नीम करोली बाबा के जीवन पर बेस्ड इस फिल्म ने भारत में उम्मीद से कहीं ज्यादा शानदार परफॉर्म किया है और अब मेकर्स इसे ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाने की तैयारी में हैं। नॉर्थ अमेरिका में टिकट की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। यहां पर रिकॉर्ड बुकिंग हो रही है।
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने के साथ ही करीब $100,000 यानी 9,540,264.21 रुपए की प्री-सेल दर्ज की गई है। यह फिल्म के लिए इसलिए खास है क्योंकि शुरुआत में इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन बेहद धीमा रहा था, लेकिन दर्शकों की पॉजिटिव रिएक्शन और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के चलते कमाई लगातार बढ़ती गई।
‘हनुमान अंश’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से रफ्तार पकड़ी, उसने ट्रेड को भी हैरान कर दिया। फिल्म ने करीब ₹2 करोड़ के बजट में बनी होने के बावजूद 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। सैकनिल्क के मुताबिक, पांचवें बुधवार को ‘हनुमान अंश’ ने 10.25 करोड़ रुपएका कारोबार किया है। 34 दिनों में फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 180.95 करोड़ रुपएपहुंच चुका है, जबकि नेट कमाई 153.13 करोड़ रुपए हो गई है।
भारत में शानदार सफलता के बाद ‘हनुमान अंश’ को 11 सितंबर 2026 से ग्लोबल स्तर पर रिलीज किया जा रहा है। नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग को मिल रही रिएक्शन मेकर्स के लिए उत्साह बढ़ाने वाली है।
फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है और इसमें शोभिनाव सत्या, विहान शेडगे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और अनिल रस्तोगी जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
इसे भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' बनी 2026 की 5वीं सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म, 34वें दिन 'आवारापन 2' को पछाड़ा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।