अमित शाह से मिली 'हनुमान अंश' की टीम, अगली फिल्म 'रामबोला' को लेकर क्या हुई बात?

Published : Sep 21, 2026, 08:39 PM IST

बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' की शानदार सफलता के बाद फिल्म की टीम ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी और मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या भी मौजूद रहे।

PREV
17
नीम करौली बाबा और भारतीय संस्कृति पर चर्चा
  • मुलाकात के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने नीम करौली बाबा के बारे में काफी सम्मान के साथ बात की। फिल्म की कहानी भी नीम करौली बाबा से जुड़ी है।
  • बातचीत के दौरान अमित शाह ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को लेकर अपनी जानकारी साझा की।
  • उन्होंने फिल्म की टीम को भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी कहानियों को बड़े पर्दे पर लाने का काम जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
27
विशाल चतुर्वेदी ने बताया अगला प्रोजेक्ट 'रामबोला'
  • मुलाकात के दौरान डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी के साथ प्रोड्यूसर महावीर जैन भी मौजूद थे। उन्होंने अमित शाह को फिल्म के अगले प्रोजेक्ट 'रामबोला' के बारे में जानकारी दी।
  • 'रामबोला' फिल्म गोस्वामी तुलसीदास के जीवन और उनकी विरासत पर आधारित होगी। इस प्रोजेक्ट की घोषणा इसी महीने की शुरुआत में की गई थी।
  • फिल्म को विशाल चतुर्वेदी लिखेंगे और डायरेक्ट करेंगे, जबकि महावीर जैन इसके को-प्रोड्यूसर होंगे।
37
'हनुमान अंश' की टीम इससे पहले योगी से भी मिली
  • अमित शाह से मुलाकात से पहले 'हनुमान अंश' की टीम देश के कुछ अन्य प्रमुख नेताओं से भी मुलाकात कर चुकी है।
  • इसी महीने की शुरुआत में फिल्म की टीम ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।
47
महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस से भी मिल चुकी फिल्म की टीम

इसके बाद 19 सितंबर को हनुमान अंश की टीम ने मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके सरकारी आवास 'वर्षा' में मुलाकात की।

57
अखिलेश यादव से भी की मुलाकात

इससे पहले हनुमान अंश की टीम ने लखनऊ में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी। बता दें कि 7 अगस्त को रिलीज हुई 'हनुमान अंश' इस साल की बड़ी सरप्राइज थिएट्रिकल सफलताओं में शामिल हो गई है।

67
माउथ पब्लिसिटी से बढ़ी फिल्म की कमाई
  • फिल्म को करीब ₹2 करोड़ के बजट में बनाया गया था। शुरुआत में फिल्म की कमाई धीमी रही, लेकिन दर्शकों की बातचीत और वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म को धीरे-धीरे फायदा मिला।
  • फिल्म की कमाई में खास तौर पर चौथे हफ्ते से बड़ा उछाल देखने को मिला। इसके बाद 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन जारी रखा।
77
दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा कमाए

हनुमान अंश ने अब तक दुनियाभर में ₹300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसकी सफलता के बाद फिल्म की टीम लगातार चर्चा में बनी हुई है और फिल्म से जुड़े कलाकार व निर्माता अलग-अलग गणमान्य लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories