7वें वीकेंड रिकॉर्ड मशीन बनी 'हनुमान अंश', नीम करोली बाबा की बायोपिक ने एक साथ रचे 7 इतिहास!

Published : Sep 21, 2026, 08:10 PM IST

Hanuman Ansh 7th Week: सातवें वीकेंड में ‘हनुमान अंश’ ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने हिंदी सिनेमा के पुराने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को चुनौती दे दी। फिल्म ने एक साथ सात बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं, जिनका पूरा ब्यौरा आंकड़ों के साथ नीचे देख सकते हैं…

PREV
17
‘हनुमान अंश’ ने 7वें वीकेंड किया बड़ा कमाल

20 सितंबर यानी सातवें रविवार को ‘हनुमान अंश’ ने 13.75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने 7,628 शोज के साथ करीब 40 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की। सातवें वीकेंड में इसकी कुल कमाई 28.5 करोड़ रुपए रही। इसी प्रदर्शन के साथ फिल्म ने 45 दिनों में भारत में 271.88 करोड़ रुपए नेट कमा लिए।

27
अब तक का सबसे बड़ा 7वां वीकेंड 'हनुमान अंश' का

‘हनुमान अंश’ ने हिंदी सिनेमा में सबसे बड़े 7वें वीकेंड का रिकॉर्ड बना दिया। 28.5 करोड़ रुपए के साथ फिल्म ने ‘धुरंधर’ के 9.95 करोड़, ‘स्त्री 2’ के 6.04 करोड़, ‘छावा’ के 4.55 करोड़ और ‘दृश्यम 2’ के 4.31 करोड़ रुपए के आंकड़े को पीछे छोड़ा।

यह भी पढ़ें : 'हैवान' बनी अक्षय कुमार की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, कमाई ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड

37
7वें रविवार और 45वें दिन भी नया रिकॉर्ड

सातवें रविवार की 13.75 करोड़ रुपए की कमाई ने ‘धुरंधर’ के 4.25 करोड़ रुपए के पिछले रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया। यही आंकड़ा 45वें दिन की सबसे बड़ी सिंगल-डे कमाई का रिकॉर्ड भी बन गया।

47
सातवें वीकेंड ने पहले चार वीकेंड को पछाड़ा

फिल्म की सबसे हैरान करने वाली उपलब्धियों में से एक यह है कि उसका सातवां वीकेंड कलेक्शन उसके शुरुआती चार वीकेंड की कुल कमाई से भी ज्यादा रहा। पहले चार वीकेंड में फिल्म ने क्रमशः 60 लाख, 20 लाख, 3.2 करोड़ और 28.25 करोड़ रुपए कमाए थे।

यह भी पढ़ें : 'हनुमान अंश' के बाद इन 13 फिल्मों में दिखेगी भगवानों की कहानी, 6 तो अगले 3 महीनों में आ रहीं

57
नई रिलीज की पूरी हफ्ते की कमाई भी पीछे

‘हनुमान अंश’ का सातवें वीकेंड का 28.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन हालिया रिलीज ‘हैवान’ की पूरी पहले हफ्ते की 9.85 करोड़ रुपए की कमाई से कहीं ज्यादा रहा। यह आंकड़ा फिल्म की लंबी बॉक्स ऑफिस पकड़ को दिखाता है।

67
1.8 करोड़ के बजट पर 15,000% से ज्यादा ROI

सिर्फ 1.8 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म ने अब अपने बजट का करीब 151 गुना कलेक्शन कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक इसका रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट 15,004 फीसदी तक पहुंच गया है। इस लिहाज से इसे भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली भक्तिमय फिल्मों में गिना जा रहा है।

77
सबसे ज्यादा कमाई वाला सातवां हफ्ता

28.5 करोड़ रुपए के साथ ‘हनुमान अंश’ ने हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सातवें हफ्ते का रिकॉर्ड भी बनाया। इसके बाद ‘धुरंधर’ 16.25 करोड़, ‘कांतारा हिंदी’ 16.21 करोड़, ‘स्त्री 2’ 11.64 करोड़ और ‘छावा’ 7 करोड़ रुपए के साथ सूची में हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories