
12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे ही सही, मजबूत होती नजर आ रही है। फिल्म को बड़े पैमाने पर प्रमोशन नहीं मिला और इसे कई चर्चित फिल्मों से मुकाबला भी करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों ने फिल्म में दिलचस्पी दिखाई। पहले दिन 2.50 करोड़ और दूसरे दिन 3.25 करोड़ रुपए की कमाई करने के बाद अब तीसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। खास बात यह है कि फिल्म ने हॉरर जॉनर की पॉपुलैरिटी का फायदा उठाते हुए शुरुआती वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन किया है।
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, रविवार को ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ ने लगभग 3.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अगर दूसरे दिन के कलेक्शन से तुलना करें तो कमाई में लगभग 10.8 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई 9.35 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। भारत का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 11.03 करोड़ रुपए हो गया है।
यह भी पढ़ें : लो बजट, कम प्रमोशन, लेकिन बड़ा कमाल! इस हॉरर फिल्म ने दूसरे दिन फिर हिलाया बॉक्स ऑफिस
फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दूरदराज इलाके में स्थित रहस्यमयी हवेली में रहने पहुंचता है। वहां उसके साथ अजीब और डरावनी घटनाएं होने लगती हैं। धीरे-धीरे कहानी भूत-प्रेत और सुपरनेचुरल शक्तियों के रहस्यों से जुड़ जाती है, जिससे सस्पेंस और डर का स्तर बढ़ता जाता है। फिल्म में महाक्षय चक्रवर्ती, चेतना पांडे, मनवीर चौधरी और श्रुति प्रकाश अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन विक्रम भट्ट और मनीष पी. चव्हाण ने किया है। मेकर्स ने फिल्म में आधुनिक VFX और AI तकनीक का भी इस्तेमाल किया है, जिससे कई हॉरर सीक्वेंस को ज्यादा प्रभावशाली बनाने की कोशिश की गई है।
यह भी पढ़ें : 15 साल बाद फिर चला 'हॉन्टेड' का जादू, मिथुन के बेटे की फिल्म ने पहले दिन कई मूवीज को पछाड़ा!
रिपोर्ट्स की मानें तो ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ का निर्माण लगभग 15 करोड़ रुपए में हुआ है। भारत में फिल्म ने नेट 9.35 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इस हिसाब से देखें तो फिल्म 62 फीसदी से ज्यादा लागत निकाल चुकी है। संतोषजनक पहले वीकेंड के बाद फिल्म की असली परीक्षा वीकडे में होगी। यदि फिल्म सोमवार से भी स्थिर कमाई बनाए रखती है, तो यह कम बजट की सफल हॉरर फिल्मों की सूची में शामिल हो सकती है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ‘हॉन्टेड 3D’ का डर दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाब नजर आ रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।