Haunted 3D Echoes Of The Past Collection Day 1: क्या महाक्षय चक्रवर्ती की 'हॉन्टेड 3D: ईकोज़ ऑफ़ द पास्ट' ने कंगना रनौत को बड़ा झटका दे दिया? क्या हॉरर फिल्म ने दिलजीत दोसांझ और मनोज बाजपेयी की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया? क्या 15 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया?  क्या बॉक्स ऑफिस पर फिर हॉरर फिल्मों का राज लौट आया है? 

हिंदी सिनेमा में इस शुक्रवार चर्चित फिल्मों की टक्कर हुई। खास बात यह है कि एक बार फिर हॉरर जॉनर ने अपनी ताकत साबित कर दी है। मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती उर्फ मिमोह की 'हॉन्टेड 3D: ईकोज़ ऑफ़ द पास्ट' ने सबसे बड़ा सरप्राइज दिया। यह फिल्म ओपनिंग के मामले में कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' पर भारी पड़ी। अकेले कंगना रनौत की फिल्म से ही तुलना करें तो 'हॉन्टेड 3D' ने 150 फीसदी ज्यादा रकम पहले दिन बटोरी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'हॉन्टेड 3D: ईकोज़ ऑफ़ द पास्ट' की पहले दिन की कमाई कितनी?

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी 'हॉन्टेड 3D: ईकोज़ ऑफ़ द पास्ट' ने पहले दिन लगभग 2.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन भारत में किया, जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 2.95 करोड़ रुपए रही। पहले दिन देशभर में इस फिल्म के 2907 शो दिखाए गए। फिल्म को हिंदी ने के साथ तेलुगु में भी रिलीज किया गया है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 2.45 करोड़ रुपए और तेलुगु वर्जन ने 5 लाख रुपए की कमाई की है। अगर ऑक्यूपेंसी की बात करें तो पहले दिन यह ओवरऑल 31.37 फीसदी रही। सबसे ज्यादा 39.15 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रात के शोज में रही।

यह भी पढ़ें : Bharat Bhagya Vidhata Collection Day 1: कंगना रनौत की मूवी की हालत खराब, पहले दिन बस इतने पर सिमटी

शुक्रवार को रिलीज हुईं बाकी तीन फिल्मों की पहले दिन की कमाई

'मैं वापस आऊंगा' : 1.15 करोड़ रुपए

'भारत भाग्य विधाता' : 1 करोड़ रुपए

'गवर्नर' : 90 लाख रुपए

अगर इस हिसाब से देखें तो ''हॉन्टेड 3D: ईकोज़ ऑफ़ द पास्ट' ने 'मैं वापस आऊंगा' के मुकाबले 117 फीसदी ज्यादा, 'भारत भाग्य विधाता' के मुकाबले 150 फीसदी ज्यादा और 'गवर्नर' के मुकाबले लगभग 178 फीसदी ज्यादा कमाई की है।

यह भी पढ़ें : Haunted 3D Echoes Of The Past Review: डरावनी हवेली में छिपा अधूरा प्यार, कैसी है 'हॉन्टेड 3D'?

15 साल बाद टूटा ओरिजिनल फिल्म का रिकॉर्ड

महाक्षय चक्रवर्ती की 2011 में रिलीज हुई 'हॉन्टेड 3D' ने पहले दिन 2.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी और उस समय इसे बड़ी सफलता माना गया था। अब 15 साल बाद आई 'हॉन्टेड 3D: ईकोज़ ऑफ़ द पास्ट' ने अपनी ही फ्रेंचाइजी की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि मौजूदा समय में फिल्म को एक साथ कई बड़ी रिलीज से टक्कर मिली।

वीकेंड पर 8 करोड़ क्लब की ओर बढ़ सकती है फिल्म

ट्रेड सर्किल्स का मानना है कि फिल्म को नाइट शोज में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या बढ़ती है तो फिल्म पहले वीकेंड में 8-10 करोड़ रुपए की कमाई के आंकड़े को छू सकती है। हॉरर जॉनर की पॉपुलैरिटी और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ फिल्म के पक्ष में जाते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में आने वाले दो दिन 'हॉन्टेड 3D: ईकोज़ ऑफ़ द पास्ट' के लिए बेहद अहम साबित हो सकते हैं।