Haunted 3D Echoes Of The Past rating: क्या हॉन्टेड 3D: ईकोज़ ऑफ़ द पास्ट सिर्फ डराती है या दिल भी छूती है? क्या महाक्षय चक्रवर्ती और चेतना पांडे की केमिस्ट्री फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है? क्या विक्रम भट्ट फिर हॉरर का जादू चला पाए? क्या यह साल की सबसे इमोशनल हॉरर फिल्म बन सकती है? जानिए इस डर और प्यार की कहानी का पूरा रिव्यू।

हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए 'हॉन्टेड 3D: ईकोज़ ऑफ़ द पास्ट' डर, रहस्य और इमोशन का दिलचस्प पैकेज लेकर आई है। विक्रम भट्ट और मनीष पी. चव्हाण के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2011 की 'हॉन्टेड 3D' की याद तो दिलाती है, लेकिन अपनी अलग कहानी और इमोशनल ट्रीटमेंट के कारण अलग पहचान बनाने की कोशिश करती है। महाक्षय चक्रवर्ती और चेतना पांडे की जोड़ी फिल्म की भावनात्मक धुरी बनती है, जबकि रहस्यमयी हवेली और उसके अतीत से जुड़े राज दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं। यह सिर्फ एक हॉरर फिल्म नहीं, बल्कि अधूरे प्यार और पछतावे की कहानी भी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है 'हॉन्टेड 3D: ईकोज़ ऑफ़ द पास्ट' की कहानी?

फिल्म की कहानी देव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने अतीत के दर्द से दूर जाने के लिए एक वीरान हवेली में रहने पहुंचता है। लेकिन वहां उसका सामना ऐसे रहस्यों और घटनाओं से होता है जो उसकी जिंदगी बदल देते हैं। धीरे-धीरे उसे पता चलता है कि हवेली का संबंध उसकी खोई हुई प्रेमिका सुनहरी और उसके अपने अतीत से जुड़ा है। कहानी हॉरर के साथ एक इमोशनल लव स्टोरी भी पेश करती है, जो इसे सामान्य भूतिया फिल्मों से अलग बनाती है।

'हॉन्टेड 3D: ईकोज़ ऑफ़ द पास्ट' की स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस

महाक्षय चक्रवर्ती ने देव के किरदार में बैलेंस्ड एक्टिंग की है। डर, अकेलापन और अपराधबोध जैसी भावनाएं उनके चेहरे पर साफ दिखाई देती हैं। चेतना पांडे सुनहरी के रूप में प्रभाव छोड़ती हैं और स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी कहानी को भावनात्मक गहराई देती है। गौरव बाजपेयी, हेमंत पांडे, श्रुति प्रकाश, प्रनीत भट्ट और मनवीर चौधरी ने भी अपने-अपने किरदारों को मजबूती से निभाया है।

विक्रम भट्ट और मनीष पी. चव्हाण का डायरेक्शन

निर्देशक विक्रम भट्ट और मनीष पी. चव्हाण की जोड़ी ने फिल्म को सिर्फ डरावने सीन्स तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने माहौल, रहस्य और इमोशनल जुड़ाव को बराबर महत्व दिया है। कहानी धीरे-धीरे खुलती है और दर्शकों को लगातार क्यूरियस बनाए रखती है। कुछ हिस्सों में रफ्तार धीमी जरूर लगती है, लेकिन ओवरऑल निर्देशन प्रभावी रहता है।

कैसा है 'हॉन्टेड 3D: ईकोज़ ऑफ़ द पास्ट' का म्यूजिक?

फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर असरदार है। कई सीन्स में संगीत डर और सस्पेंस को और गहरा बनाता है। वहीं प्रेम कहानी से जुड़े हिस्सों में म्यूजिक इमोशनल असर बढ़ाने का काम करता है। साउंड डिजाइन हॉरर अनुभव को और वास्तविक बनाता है।

टेक्निकल फ्रंट पर कैसी है फिल्म?

तकनीकी रूप से फिल्म मजबूत नजर आती है। सिनेमैटोग्राफी में हवेली, धुंध और अंधेरे गलियारों को खूबसूरती से कैद किया गया है। प्रोडक्शन डिजाइन फिल्म के डरावने माहौल को विश्वसनीय बनाता है। विजुअल इफेक्ट्स जरूरत भर इस्तेमाल किए गए हैं, जिससे कहानी पर उनका बोझ नहीं पड़ता और हॉरर प्रभाव बरकरार रहता है।

क्यों देखें 'हॉन्टेड 3D: ईकोज़ ऑफ़ द पास्ट'?

अगर आप डर और इमोशन के बैलेंस्ड मिक्सचर को पसंद करते हैं तो यह फिल्म आपके लिए हैं। महाक्षय चक्रवर्ती और चेतना पांडे की शानदार परफॉर्मेंस के लिए यह फिल्म देखनी जा सकती है। फिल्म में मजबूत हॉरर माहौल और प्रभावी बैकग्राउंड स्कोर के साथ-साथ रहस्य और प्रेम कहानी का दिलचस्प मेल आपको भरपूर एंटरटेन करेगा। हालांकि, कुछ जगह फिल्म धीमी लग सकती है। कुछ फैक्ट्स पुराने फ़ॉर्मूलाज की याद दिला सकते हैं और तेज रफ्तार हॉरर पसंद करने वालों को फिल्म थोड़ी लंबी लग सकती है। हमारी ओर से इस फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार।