हॉरर बॉक्स ऑफिस अलर्ट: क्या 'Haunted 3D: Echoes of the Past' बनने जा रही है साल की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट? क्या बिना बड़े प्रमोशन के फिल्म ने दर्शकों को डरा कर जीत लिया दिल? दूसरे दिन 30% की छलांग कैसे लगी? क्या 15 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म जल्द ही मुनाफे में पहुंच जाएगी? और आखिर दर्शक यह फिल्म देखने क्यों सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं?

विक्रम भट्ट की हॉरर फ्रेंचाइजी की नई पेशकश 'हॉन्टेड 3D: ईकोज़ ऑफ़ द पास्ट' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर शुरुआत करके सभी को चौंका दिया है। सीमित प्रमोशन और कई बड़ी फिल्मों से टक्कर के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही। पहले दिन अच्छी कमाई करने के बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 30 फीसदी का उछाल आया है। महाक्षय चक्रवर्ती, चेतना पांडे और हेमंत पांडे स्टारर यह हॉरर थ्रिलर अब बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाती दिखाई दे रही है। खास बात यह है कि फिल्म का बजट भी अपेक्षाकृत कम बताया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूसरे दिन 'हॉन्टेड 3D: ईकोज़ ऑफ़ द पास्ट' ने दिखाई दमदार बढ़त

12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'हॉन्टेड 3D: ईकोज़ ऑफ़ द पास्ट' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ग्रोथ दर्ज की। फिल्म ने दूसरे दिन करीब 3.25 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया, जो पहले दिन की 2.50 करोड़ रुपए की कमाई के मुकाबले लगभग 30 फीसदी ज्यादा है। यह इस बात का इशारा है कि फिल्म को ऑडियंस के बीच पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल रहा है।

दो दिनों में हॉन्टेड 3D: ईकोज़ ऑफ़ द पास्ट' पहुंची मजबूत कलेक्शन तक

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 6.78 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। वहीं, इंडिया नेट कलेक्शन 5.75 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। हॉरर जॉनर की फिल्मों के लिए यह प्रदर्शन उत्साहजनक माना जा रहा है। फिल्म को रिलीज के समय कई चर्चित फिल्मों जैसे 'भारत भाग्य विधाता', 'मैं वापस आऊंगा' और 'गवर्नर' से मुकाबला करना पड़ा। इसके बावजूद दर्शकों ने इस हॉरर थ्रिलर को नजरअंदाज नहीं किया। कम प्रचार-प्रसार के बावजूद फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ना मेकर्स के लिए राहत भरी खबर माना जा रहा है।

2011 की सुपरहिट फिल्म का सीक्वल हॉन्टेड 3D: ईकोज़ ऑफ़ द पास्ट'

'हॉन्टेड 3D: ईकोज़ ऑफ़ द पास्ट' साल 2011 में आई सुपरहिट हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3D' का सीक्वल है। पहली फिल्म अपने दौर की सबसे सफल हॉरर फिल्मों में गिनी जाती है। इसी वजह से नई फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई थी।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत में तैयार किया गया है। ऐसे में शुरुआती कमाई को देखते हुए फिल्म के लिए ब्रेक-ईवन की राह आसान होती दिखाई दे रही है। यही रफ़्तार रही तो फिल्म पहले हफ्ते में ही अपना बजट रिकवर कर सकती है या उसके आसपास पहुंच सकती है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फिल्म का बजट घोषित नहीं किया है।