खराब रिव्यू भी नहीं रोक पाए इस हॉरर फिल्म की रफ़्तार, 7 दिन में किया मेकर्स को मालामाल!

Published : Jun 19, 2026, 09:39 AM IST
Haunted 3D Echoes of the Past Box Office Day 7

सार

क्या निगेटिव रिव्यूज के बावजूद 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' बन गई सरप्राइज विनर? क्या मिमोह चक्रवर्ती की फिल्म ने कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया? आखिर 7 दिन में कितना कमा गई हॉरर फिल्म? क्या AI विवाद भी नहीं रोक पाया इसकी रफ्तार? जानिए पूरा बॉक्स ऑफिस खेल।

विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' को रिलीज के बाद दर्शकों और समीक्षकों से मिले-जुले नहीं बल्कि काफी हद तक निगेटिव रिएक्शन मिले। फिल्म की कहानी, विजुअल इफेक्ट्स और एआई के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठे, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका असर सीमित नजर आया। महाक्षय चक्रवर्ती उर्फ मिमोह चक्रवर्ती स्टारर यह फिल्म 7 दिन में बजट रिकवर कर सक्सेसफुल फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ने कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' और दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' जैसी चर्चित फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' ने सातवें दिन भी शानदार कमाई

रिलीज के सातवें दिन 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह आंकड़ा छठे दिन की कमाई के मुकाबले करीब 17.9 प्रतिशत कम रहा। इसके बावजूद फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 15.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 18.65 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर बन रही सबसे महंगी फिल्म, बजट इतना कि बन जाएं छावा जैसी 4 मूवी!

'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' का डे वाइज कलेक्शन

पहला दिन: 2.50 करोड़ रुपये

दूसरा दिन: 3.25 करोड़ रुपये

तीसरा दिन: 3.60 करोड़ रुपये

चौथा दिन: 2.00 करोड़ रुपये

पांचवां दिन: 2.00 करोड़ रुपये

छठा दिन: 1.40 करोड़ रुपये

सातवां दिन: 1.15 करोड़ रुपये

कुल नेट कलेक्शन: 15.90 करोड़ रुपये

कंगना और दिलजीत की फिल्मों से निकली आगे

फिल्म ऐसे समय रिलीज हुई जब हॉलीवुड हॉरर फिल्म 'बैकरूम्स', साइंस फिक्शन फिल्म 'डिस्क्लोजर डे' भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी। इसके अलावा 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' का सीधा मुकाबला कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' से था। कमाई के आंकड़ों के आधार पर मिमोह चक्रवर्ती की फिल्म इन सभी टाइटल्स से बेहतर प्रदर्शन करती दिखाई दी। इन फिल्मों की 7 दिन की कमाई इस प्रकार रही :

  • बैकरूम्स : 4.79 करोड़ रुपये
  • डिस्क्लोजर डे : 8.25 करोड़ रुपये
  • भारत भाग्य विधाता : 6.55 करोड़ रुपये
  • मैं वापस आऊंगा : 12.25 करोड़ रुपये
  • गवर्नर : 5.05 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें : भारत की पहली हॉरर फिल्म, जिसमें हवेली में खूबसूरत भूतनी ने फैलाया था खौफ का तांडव!

2011 की 'हॉन्टेड 3D' का स्पिरिचुअल सीक्वल

'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' को 2011 में रिलीज हुई 'हॉन्टेड 3D' का स्पिरिचुअल सीक्वल माना जा रहा है। फिल्म में महाक्षय चक्रवर्ती के अलावा चेतना पांडे, गौरव बाजपेयी, हेमंत पांडे, श्रुति प्रकाश और प्रनीत भट्ट भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। महेश भट्ट, आनंद पंडित और विक्रम भट्ट की तिकड़ी ने '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' के बाद इस प्रोजेक्ट के लिए फिर से साथ काम किया है। फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कैमरे के सामने फफक-फफक कर रो पड़े 'बाघा', वायरल हुआ वीडियो
छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर बन रही सबसे महंगी फिल्म, बजट इतना कि बन जाएं छावा जैसी 4 मूवी!