T20 World Cup 2026 : टीम इंडिया की जीत पर बॉलीवुड में जश्न, अमिताभ बच्चन ने क्यों नहीं देखा मैच?

Published : Mar 09, 2026, 08:15 AM IST
team india t20 world cup win bollywood reactions

सार

ICC T20 World Cup 2026 Winner India बनने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जताई। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन और कई अन्य सितारों ने पोस्ट शेयर कर टीम इंडिया को शानदार जीत की बधाई दी।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया और पूरे देश को जश्न का मौका दिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद क्रिकेट फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। कई सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर टीम इंडिया की जमकर तारीफ की और खिलाड़ियों को बधाई दी। अक्षय कुमार, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, अनुपम खेर और रितेश देशमुख जैसे सितारों के रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहे हैं।

टीम इंडिया की जीत पर बॉलीवुड का रिएक्शन

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने X अकाउंट से टीम इंडिया की जीत के बाद की तस्वीरें शेयर कर बताया है कि उन्होंने T20-worldcup का फाइनल मैच नहीं देखा, जिसकी वजह से टीम इंडिया की जीत हुई। वे लिखते हैं, “कहा था नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे ! हो गया !”

 

 

बिग बी के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन ने X पर लिखा, “INDIAAAAAAAAA!!!!!!! CHAMPIONS!!! 💪🏽”

 

 

अक्षय कुमार ने भी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हर घर का माहौल… टीम इंडिया, वर्ल्ड कप घर लाने के लिए बधाई।”

 

 

अजय देवगन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “इतना चिल्लाया कि गला बैठ गया, लेकिन मुस्कान पूरे हफ्ते रहने वाली है! #TeamIndia आज आपने अरबों दिलों को गर्व से भर दिया। एक बार फिर चैंपियंस!”

 

 

आयुष्मान खुराना ने अपनी पोस्ट में लिखा,  “अहमदाबाद का जिंक्स टूट गया! काबिल विजेताओं ने फिर इतिहास लिख दिया! टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले तीनों कप्तान आज मौजूद हैं – एमएसडी, रो और SKY!”

 

 

रितेश देशमुख ने टीम इंडिया की तारीफ करते हुए लिखा, "जय हिंद की सेना!!! #TeamIndia क्या शानदार जीत…वर्ल्ड चैंपियंस एक बार फिर!!! बधाई और धन्यवाद।”

 

 

वहीं, अनुपम खेर ने फाइनल गेंद का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “इंडिया चैंपियन बन गया! जय हिंद!”

 

 

इन सबके अलावाजूनियर एनटीआर,  नयनतारा, प्रकाश राज और एल्विश यादव समेत कई अन्य सेलेब्रिटीज ने भी टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

160 मिनट की वो फिल्म, जो अमिताभ बच्चन ने छोड़ी, अनिल कपूर ने लपकी और बन गई ब्लॉकबस्टर!
OTT New Release: सस्पेंस-कॉमेडी-रोमांस का तगड़ा कॉम्बो, 10 फिल्में-वेब सीरीज मचाएंगी धमाल