Dhurandhar 2 Trailer : रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ में एक्शन का तूफान, धमाकेदार है ट्रेलर

Published : Mar 07, 2026, 11:19 AM ISTUpdated : Mar 07, 2026, 11:27 AM IST
Dhurandhar 2 Trailer Review

सार

रणवीर सिंह की मोस्ट अवैटेड फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। इसके पहले इस स्पाय एक्शन ड्रामा का ट्रेलर डिजिटली रिलीज कर दिया गया है, जो ताबड़तोड़ एक्शन से भरा हुआ है। आदित्य धर ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। 

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ यानी ‘धुरंधर :द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और आते ही इसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। दमदार एक्शन, जबरदस्त डायलॉग और बड़े पैमाने पर फिल्माए गए सीन्स ने दर्शकों का एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। ट्रेलर में रणवीर सिंह का इंटेंस अवतार देखने को मिल रहा है, जो कहानी में बदले और टकराव की झलक देता है। फिल्म में कई बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं, जिससे इसका स्केल और भी भव्य दिखाई देता है। ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

रणवीर सिंह ने शेयर किया 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से 'धुरंधर : द रिवेंज' का ट्रेलर पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "कहा था कि यह पर्सनल था। ट्रेलर आ गया है। 18 मार्च के पेड प्रीव्यू के लिए अपनी बुकिंग कर लीजिए। 'धुरंधर : द रिवेंज 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद के मौके पर वर्ल्डवाइड हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में रिलीज होगी।" इसके साथ उन्होंने फिल्म की स्टार कास्ट और क्रू मेम्बर्स को भी टैग किया है।
 

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Release Date में बड़ा ट्विस्ट, रणवीर सिंह की फिल्म का पहला शो अब कब-कितने बजे?

'धुरंधर 2' के ट्रेलर में नज़र आए ये स्टार्स

'धुरंधर 2' के ट्रेलर में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, राकेश बेदी और सारा अर्जुन समेत कई कलाकारों की भी झलक दिखाई दी। ऑडियंस को यह ट्रेलर बेहद पसंद आ रहा है। वे कमेंट बॉक्स बॉक्स में जाकर इसकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। बता दें कि 'धुरंधर : द रिवेंज' का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था, जिसने दुनियाभर में लगभग 1350 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 में लौटेगा रहमान डकैत! अक्षय खन्ना के कमबैक पर लग गई आधिकारिक मुहर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Allu Sirish Wedding: अल्लू अर्जुन के भाई ने की शादी, PHOTOS में देखें कौन-कौन हुआ शामिल
Dhurandhar 2 Release Date में बड़ा ट्विस्ट, रणवीर सिंह की फिल्म का पहला शो अब कब-कितने बजे?