बॉलीवुड अदाकारा दीया मिर्जा इन दिनों 'इक्का' मूवी को लेकर चर्चा हैं। यह मूवी ओटीटी पर रिलीज हुई है। पर्दे पर तेज तर्रार दिखने वाली दीया नेचर प्रेमी हैं। मुंबई स्थित उनके घर को देखने पर पता चलता है कि वो पेड़-पौधे और पक्षियों से कितनी मोहब्बत करती हैं। पूरा घरइको-फ्रेंडली दिखता है। अदाकारा का घर सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए नहीं, बल्कि उससे जुड़ी इमोशनल कहानी और नेचर के प्रति दीया के प्रेम के कारण भी खास माना जाता है। आइए दिखाते हैं 25 करोड़ के करीब कीमत वाली उनके घर की झलक।
26
20 साल की उम्र में खरीदा था सपना
दीया मिर्जा ने फरहा खान के यूट्यूब चैनल पर बताया था कि घर उनके परिवार की पहली ऐसी प्रॉपर्टी है जिसे किसी महिला ने खरीदा था। उन्होंने यह घर महज 20 साल की उम्र में अपनी दूसरी फिल्म 'तुमको ना भूल पाएंगे' से हुई कमाई से खरीदा था। अभिनेत्री के लिए यह घर सिर्फ एक संपत्ति नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, आत्मनिर्भरता और परिवार की नई शुरुआत का प्रतीक है।
36
हर कोने में दिखता है प्रकृति से लगाव
दीया के घर में प्रवेश करते ही पाम ट्री, पेटिंग और नेचर फ्रेंडली वुडन डोर दिखता है। जिसे दीया मिर्जा हमेशा सजा कर रखती हैं।
46
लिविंग रूम की तस्वीर
लिविंग रूम में लकड़ी की सजावट, बड़े-बड़े कांच के दरवाजे और खिड़कियां, इनडोर गार्डन और हरियाली ध्यान खींच लेती है। घर का ओपन-फ्लोर लेआउट, ऊंची छतें और प्राकृतिक रोशनी इसे बेहद शांत और सुकूनभरा माहौल देते हैं।
56
डाइनिंग एरिया में बुक शेल्फ
लिविंग एरिया में किताबों की बड़ी शेल्फ, विंटेज फर्नीचर, कलात्मक सजावट और पौधों से भरे कोने उनके प्रकृति प्रेम और कला के प्रति लगाव को बखूबी दिखाते हैं।
घर की सबसे खास जगहों में से एक है दीया का लंदन-प्रेरित विंटेज किचन, जिसमें सफेद सिरेमिक टाइल्स, लकड़ी की अलमारियां, मिट्टी के बर्तन और रस्टिक झूमर इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं। वहीं लॉबी में बनी फैमिली फोटो वॉल अभिनेत्री के बचपन से लेकर आज तक की यादों को संजोए हुए है। ।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।