MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • अंशुला कपूर की मेहंदी सेरेमनी में छाया फैशन का जलवा, देखें 6 Inside Photos

अंशुला कपूर की मेहंदी सेरेमनी में छाया फैशन का जलवा, देखें 6 Inside Photos

अंशुला कपूर की मेहंदी सेरेमनी में उनका खूबसूरत ब्राइडल लुक छाया रहा। जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, सोनम कपूर और शनाया कपूर ने भी अपने ट्रेडिशनल आउटफिट और ग्लैमरस अंदाज से महफिल लूट ली। 

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Jul 05 2026, 01:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : instagram

कपूर परिवार शादी के जश्न के एक और दौर के लिए तैयार है, क्योंकि अंशुला कपूर 6 जुलाई को अपने लॉन्गटाइम पार्टनर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रही हैं। पिछले महीने रोहन के परिवार की तरह से होस्ट की गई माता की चौकी के बाद, अब सेलिब्रेशन कपूर के घर हो रहा है। 5 जुलाई को अंशुला की मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स दिखें। होने वाली दुल्हन की सौतेली बहन जाह्नवी और खुशी कपूर ने मेहंदी सेरेमनी की तैयारी की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
Image Credit : instagram

अंशुला कपूर का लुक

मेहंदी सेरेमनी में अंशुला कपूर ने टील ब्लू शेड का खूबसूरत ट्रेडिशनल लहंगा पहना, जिसमें पटोला इंस्पायर्ड डिजाइन और मिरर वर्क ने उनके लुक को खास बना दिया। उन्होंने भारी फिरोजा (टर्क्वॉइज़) जूलरी के साथ अपने आउटफिट को स्टाइल किया। मेकअप को सॉफ्ट और नेचुरल रखा गया, जबकि बालों को हाफ-टाइड हेयरस्टाइल में स्टाइल किया गया। जाह्नवी कपूर की सौतेली बहन अंशुला ने बेहद मिनिमल मेहंदी हाथों पर सजाया था।

37
Image Credit : instagram

जाह्नवी-खुशी ने बहन की मेहंदी प्लान किया

अंशुला कपूर की सौतेली बहन खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर ने बहन की मेहंदी सेरेमनी की तैयारी की। बताया जा रहा है कि उन्होंने हर डिटेलिंग पर नजर रखा। इस दौरान दोनों सजा नहीं भूलीं। वहीं, बोनी कपूर भी ब्लू कलर के कुर्ता पजामा में दिखाई दिए। जाह्नवी ने पिंक शेड्स में वन शोल्डर गाउन पहना था। वहीं खुशी गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं।

47
Image Credit : instagram

कजिन बहन की मेहंदी में पहुंची सोनम कपूर

सोनम कपूर ने हल्के ब्लू रंग का खूबसूरत ट्रेडिशनल सूट पहना, जिसके साथ ग्रीन दुपट्टे का कॉन्ट्रास्ट बेहद आकर्षक लगा। गोल्डन बॉर्डर वाले आउटफिट के साथ उन्होंने स्टेटमेंट झुमके, कंगन और मिनिमल मेकअप चुना। उनके चेहरे पर न्यूड बेस, सॉफ्ट आई मेकअप और न्यूड लिप्स ने रॉयल लेकिन सिंपल लुक दिया। बालों को साफ-सुथरे बन में बांधा गया, जिससे उनका ट्रेडिशनल लुक और निखरकर सामने आया।

57
Image Credit : instagram

शनाया कपूर का ग्लैमरस ट्रेडिशनल लुक

शनाया कपूर ने येलो और पिंक कॉम्बिनेशन वाला इंडो-फ्यूजन आउटफिट चुना। ऑफ-शोल्डर ब्लाउज, गोल्डन बॉर्डर और फ्लोई स्कर्ट ने उनके लुक को मॉडर्न टच दिया। उन्होंने माथापट्टी, चोकर नेकलेस और हल्के गोल्डन जूलरी के साथ स्टाइलिंग की। मेकअप में ड्यूई स्किन, न्यूड लिप्स और सॉफ्ट आई मेकअप रखा गया, जिससे उनका पूरा लुक बेहद फ्रेश और एलिगेंट नजर आया।

67
Image Credit : instagram

रेड काफ्तान में दिखी शबाना आजमी

कपूर फैमिली के सेलिब्रेशन में शबाना आजमी भी पहुंची। उन्होंने रेड कलर का काफ्तान पहन रखा था। मोतियों की माला रॉयल लुक दे रही थी। अंशुल की खुशी में वो शामिल हुई और आशीर्वाद दिया।

और पढ़ें: आमिर खान के घर शुरू हुआ शादी का जश्न, अंबानी परिवार समेत पहुंचे मेहमान

77
Image Credit : instagram

अंशुला की बहनें और सखियों ने लूट ली महफिल

मेहंदी सेरेमनी में अंशुला की बहनों के साथ-साथ सखियों का फैशन भी जबरदस्त था। मेहंदी सेरेमनी में ब्लू, येलो, पिंक और गोल्डन कलर के ड्रेस ज्यादा देखने को मिलें। अब फैंस को अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।

और पढ़ें: Anshula Kapoor Wedding: अर्जुन कपूर की बहन को लगी मेहंदी, इस दिन दुल्हनिया बनेगी अंशुला कपूर

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
तीजन बाई के निधन पर मालिनी अवस्थी भावुक, कहा- लोक परंपरा को दुनिया तक पहुंचाया
Recommended image2
80 की उम्र में 4 शादियां कर चुका ये एक्टर, फिर आमिर खान पर इतना हंगामा क्यों?
Recommended image3
Alpha के साथ रिलीज हुईं 7 फिल्मों का हाल, बॉक्स ऑफिस पर 2 की ग्रोथ की 'अल्फा' से भी ज्यादा
Recommended image4
आमिर खान के घर शुरू हुआ शादी का जश्न, अंबानी परिवार समेत पहुंचे मेहमान
Recommended image5
आमिर खान की तीसरी शादी, बारिश के बीच गौरी स्प्रैट संग सात फेरों की तैयारी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved