इमरान खान को मिला देश छोड़ने का आदेश, कमबैक फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' के रिलीज पर मंडराया खतरा

Published : Oct 17, 2026, 04:22 PM IST
imran khan leave india notice old interview why he stayed away from limelight

सार

इमरान खान की कमबैक फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' की रिलीज में देरी की आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद फिल्म के प्रमोशन पर दोबारा विचार हो रहा है।

लंबे समय से फिल्मों से दूर चल रहे अभिनेता इमरान खान की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। उनकी कमबैक फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' की रिलीज में देरी होने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मूवी का रिलीज डेट टल सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

क्या टल सकती है इमरान खान की कमबैक फिल्म?

इमरान खान की फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' को उनकी वापसी के लिहाज से अहम माना जा रहा है। लंबे अंतराल के बाद अभिनय में लौटने की खबर से उनके प्रशंसकों में उत्सुकता है। लेकिन ताजा रिपोर्ट में फिल्म की रिलीज में संभावित देरी की बात कही गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि फिल्म की रिलीज के लिए कोई नई तारीख तय की गई है या नहीं।

नेटफ्लिक्स पर दिसंबर में रिलीज होने वाली थी फिल्म

'अधूरे हम अधूरे तुम' एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें इमरान खान के साथ भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन दानिश असलम ने किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को 18 दिसंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की योजना थी। दिवाली के बाद इसका प्रमोशन शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन इमरान से जुड़े कानूनी घटनाक्रम के कारण प्रमोशन और रिलीज की समयसीमा पर फिर से विचार किया जा रहा है।

28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस क्यों मिला?

रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान को यह नोटिस 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए सीजेपी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद मिला।

इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी। प्रदर्शन के दौरान इमरान को हिरासत में भी लिया गया था, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटिजनशिप ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने उनके प्रदर्शन में शामिल होने पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद विदेशी नागरिकों से जुड़े नियमों के तहत कार्रवाई की खबर सामने आई।

और पढ़ें: भांजे इमरान खान को कहा गया, 'देश से निकलो' तो भड़की आमिर खान की Ex, ऋतिक रोशन की GF भी नाराज

इमरान नोटिस को दे सकते हैं चुनौती

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि इमरान इस नोटिस को चुनौती देने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख कर सकते हैं। इस मामले में आगे क्या फैसला होता है, इसका असर उनकी भारत में मौजूदगी और फिल्म की प्रचार योजनाओं पर पड़ सकता है।

और पढ़ें: इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, मुश्किल वक्त में GF लेखा ने ऐसे लुटाया प्यार

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'देश से बाहर निकालो', तिलक लगा रही थी महिला, लेकिन फराह खान ने की ऐसी हरकत की मच गया बवाल
बिन ब्याही मां बनना चाहती हैं काजल राघवानी, 'राइज एंड फॉल 2' में बताई दिल की बात